फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dengue patients on the rise, platelets test machine damaged

बढ़ रहे डेंगू मरीज, खराब पड़ी प्लेटलेट्स जांच मशीन

Thu, 20 Oct 2022 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dengue patients on the rise, platelets test machine damaged
अंबेडकरनगर। डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स की जांच ही ठप पड़ी है। प्लेटलेट्स जांच मशीन लगभग एक वर्ष से खराब पड़ी है। डेंगू की जांच तो हो रही है लेकिन प्लेटलेट्स की जांच ठप है। इससे डेंगू प्रभावितों में प्लेटलेट्स की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कुछ दिनों से डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। प्रतिदिन इसके नए मरीज सामने आ रहे हैं। डेंगू से निपटने को लेकर शासन स्तर पर नए-नए दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इन सबके बीच जिले में इसे लेकर लापरवाही का माहौल है। जिला अस्पताल में प्लेटलेट्स जांच की सुविधा ही नहीं है। प्लेटलेट्स की संख्या जानने के लिए जिला अस्पताल में एकमात्र स्थापित सेल काउंटर मशीन लगभग एक वर्ष से खराब पड़ी है।
विज्ञापन

डेंगू के लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या के बावजूद इस मशीन को दुरुस्त कराने की सुध नहीं ली जा रही है। ऐसा तब है जब जिला अस्पताल में प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक मरीज डेंगू की जांच के लिए पहुंचते हैं। यहां डेंगू की जांच हो रही है। पॉजीटिव या निगेटिव होने की जानकारी भी दी जाती है लेकिन प्लेटलेट्स की जांच नहीं हो पा रही है। इससे मरीजों व उनके तीमारदारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटलेट्स का पता लगाने के लिए निजी पैथालॉजी का सहारा लेना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सेल काउंटर मशीन को दरुुस्त कराने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
गुरुवार को डेंगू की जांच कराने के लिए मरीज के साथ पहुंचे शहजादपुर के तीमारदार राजेंद्र ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्लेटलेट्स जांच की सुविधा जिला अस्पताल में नहीं है। जिम्मेदारों को इसे लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए।

बेवाना से आए तीमारदार इमरान ने कहा कि जिस तरह दिन-प्रतिदिन डेंगू के मरीज जिले में बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए खराब पड़ी सेल काउंटर मशीन को दुरुस्त कराना चाहिए जिससे प्लेटलेट्स की स्पष्ट जानकारी हो सके। इससे इलाज भी बेहतर ढंग से हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed