फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demonstration of angry villagers over opening of poultry farm in the population

आबादी में मुर्गी फाॅर्म खोलने से नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 04 Jan 2022 11:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of angry villagers over opening of poultry farm in the population
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के असौवापार मोहरई गांव के ग्रामीणों ने गांव के निकट प्रदर्शन कर आबादी के अंदर खोले गए मुर्गी फॉर्म को हटाने की मांग की है। कहा गया कि आबादी के अंदर मुर्गी फॉर्म खुलने से एक तरफ जहां गंदगी फैल रही है, तो वहीं उठने वाली दुर्गंध से ग्रामीणों को विभिन्न प्राकार की समस्या हो रही है। ग्रामीणों के स्वास्थ्य के हित को देखते हुए अविलंब मुर्गी फॉर्म को हटाया जाए। बाद में जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गांव के जिलाल, मटरू, अशोक, पतिराम, परशुराम, रामसुरेश, रामजगत, सुनील, जोगिंदर आदि ने ग्राम प्रधान सावित्री देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कहा कि गांव के ही एक व्यक्ति ने आबादी के अंदर मुर्गी फॉर्म खोल लिया है। इसका जब विरोध किया गया तो संबंधित व्यक्ति द्वारा अभद्रता की गई। इसकी शिकायत जिम्मेदारों से भी की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजा यह है कि मुर्गी फार्म का संचालन लगातार जारी है। आबादी के अंदर मुर्गी फॉर्म होने से न सिर्फ चारों तरफ प्रत्येक समय गंदगी फैली रहती है, बल्कि दुर्गंध उठती रहती है।
विज्ञापन

इससे ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिस प्रकार से कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए ग्रामीणों के स्वास्थ्य के हित को मद्देनजर रखते हुए मुर्गी फॉर्म को तत्काल गांव से दूर ले जाया जाए। ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed