फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demonstrated strength of democracy in the veil

घूंघट की ओट में लोकतंत्र की ताकत का दीदार

Thu, 29 Apr 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated strength of democracy in the veil
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उत्साह से भरपूर आधी आबादी ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पूरे उत्साह व जोश से मतदान में हिस्सेदारी की। घूंघट की ओट से महिलाओं ने लोकतंत्र का दीदार कर इसे सशक्त बनाने को बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सेदारी की। सास-बहू, देवरानी जेठानी एक साथ आस पड़ोस की महिलाओं की टोली बना कर परिवारजनों के साथ मतदान करने बूथ तक पहुंची।
विज्ञापन

गत वर्षो में पंचायतों को मिले पुरस्कार पर नजर डालें तो महिला प्रधान वाली पंचायतें इनाम पाने की श्रेणी में ज्यादा अव्वल रही थीं। जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत से लेकर ग्राम प्रधान तक के करीब 300 पदों पर महिलाएं चुनाव मैदान में है। वह भी सिर्फ चुनावी मैदान तक ही नहीं बल्कि चुनाव की कमान पूरी मजबूती से संभाली हैं। छोटे से लेकर बड़े निर्णय लेने की क्षमता भी लोगों को दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर रही है। इसका असर मतदान के दौरान भी महिलाओं में दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

चंदुआइकला, कन्नुपुर, हजपुरा, महरुआ, कटेहरी, पेठिया, खासपुर, मसड़ा समेत कई अन्य बूथों पर महिला मतदाताओं में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखा। बूथों के बाहर पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की कतार ज्यादा लंबी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीटी मतदान केंद्र पर लाइन में लगी रानी अपने एक छोटे बच्चे को लेकर मतदान करने आई थी । लंबी लाइन के कारण विलंब हुआ तो बच्चे को भूख लग गई। ऐसे में लाइन से बाहर निकल कर समीप स्थित एक पेड़ की छांव तले बच्चे को दूध पिलाने के बाद मतदान में हिस्सेदारी को पहुंची। प्राथमिक विद्यालय अमेदा पर तो सुबह से ही महिलाओं की लाइन लगी थी। यहां मतदान की शुरुआत भी महिलाओं के वोट के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed