फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demonetisation of Rs 2000 increased the difficulty of bullion traders

Ambedkar Nagar News: दो हजार की नोटबंदी ने बढ़ाई सराफा कारोबारियों की मुश्किल

Sun, 21 May 2023 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Demonetisation of Rs 2000 increased the difficulty of bullion traders
अंबेडकरनगर। दो हजार रुपये के नोट बंद करने के निर्णय ने एक तरफ जहां आम लोगों के बीच उहापोह की स्थिति उत्पन्न कर दी है, वहीं सराफा कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। कारोबारियों को 67 हजार रुपये प्रति ग्राम की दर से सोना मिलने लगा है जबकि बाजार भाव 63 हजार के आसपास है। हालांकि सभी सराफा कारोबारी अभी भी अपने ग्राहकों को सामान्य दर पर ही आभूषण उपलब्ध करा रहे हैं। इस बीच जिले के 18 बैंक की 183 शाखाओं पर 23 मई से दो हजार रुपये के नोट बदले जा सकेंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा दो हजार रुपये के नोट का चलन आगामी अक्तूबर माह से बंद कर दिए जाने के निर्णय ने आम लोगों के बीच उहापोह की स्थिति उत्पन्न कर रखी है। हालांकि मध्यम वर्ग के लोगों के पास दो हजार रुपये की ज्यादा नोट नहीं है। फिर भी जितनी भी रकम इस नोट के जरिए उनके पास है उसे लेकर वे दुविधा में हैं। ऐसे लोग स्थिति स्पष्ट करने को लेकर परेशान दिखे। बड़ी नोट का चलन बंद करने का सीधा प्रभाव फिलहाल सराफा कारोबारियों पर ही पड़ा है।
विज्ञापन

कानपुर, मेरठ, दिल्ली व अन्य क्षेत्रों से थोक में सोने के आभूषण मंगाने पर अब प्रति 10 ग्राम 67 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। दो हजार की नोट देने पर यह अतिरिक्त रकम थोक विक्रेता वसूल रहे हैं। जबकि सामान्य भाव 63 हजार रुपये के आसपास है। ग्राहकों के लिए राहत यह है कि जिले के सराफा कारोबारी 63 हजार की दर से ही आभूषण की बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कल से जमा होंगे नोट
जिनके पास दो हजार के नोट हैं वे संबंधित बैंक शाखा में पहुंचकर बदल सकते हैं। एक बार में 20 हजार रुपये बदले जा सकेंगे। इस संबंध में सभी बैंक के जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। - रविकांत शर्मा, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed