फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   demands to raise voice in the House

सदन में आवाज उठाने की मांग की

Fri, 05 Mar 2021 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
demands to raise voice in the House
अंबेडकरनगर। यूटेक पेंशन बहाली मंच जिला इकाई ने गुरुवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर श्रावस्ती के सांसद रामशिरोमणि वर्मा को ज्ञापन सौंपा। शहजादपुर स्थित उनके आवास पर जिला संयोजक शिवकुमार मौर्य के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर सदन में पुरानी पेंशन बहाली के लिए आवाज उठाने की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि देश में लगभग 70 लाख कर्मचारी हैं जो पुरानी पेंशन बहाल न होने से प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों के हितों को देखते हुए अविलंब पुरानी पेंशन की बहाली की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला संयोजक शिवकुमार मौर्य के नेतृत्व में गुरुवार को प्रतिनिधि मंडल ने श्रावस्ती के सांसद रामशिरोमणि वर्मा से शहजादपुर स्थित उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें पुरानी पेंशन की बहाली के लिए ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने सांसद से मांग की कि वे कर्मचारियों के हितों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सदन में प्रधानमंत्री के समक्ष आवाज उठाएं। इससे देश के करीब 70 लाख कर्मचारियों का भला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार की नई पेंशन स्कीम बाजार के जोखिम के आधीन है। ऐसे में बुढ़ापे में जब कर्मचारियों को पैसे की जरूरत होगी तो उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। बताया कि सिर्फ उत्तर प्रदेश में लगभग 14 लाख पेंशन विहीन शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी नवीन पेंशन योजना का दंश झेल रहे हैं। नवीन पेंशन योजना शेयर बाजार पर आधारित हैं। इसकी कोई न्यूनतम गारंटी नहीं है।

वर्ष 2005 से ही कर्मचारी यूनियन लगातार पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। सरकार की तरफ से कर्मचारियों की सबसे प्रमुख मांग पुरानी पेंशन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकारी कर्मचारी बहुत निराश हैं और भविष्य की समस्याओं को लेकर काफी चिंतित हैं। सांसद रामशिरोमणि वर्मा ने पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी बातों को सदन तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed