फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demand for early construction of the proposed school in Kevatahi

केवटाही में प्रस्तावित स्कूल का जल्द निर्माण कराने की मांग

Mon, 31 Jan 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Demand for early construction of the proposed school in Kevatahi
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा शिक्षा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अवसानपुर के नौनिहालों को बेहतर प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत के पांच मजरों के नौनिहालों को करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय कर स्कूल जाने की विवशता है। ग्राम पंचायत के केवटाही मजरे में दूसरा प्राथमिक विद्यालय खोला जाना प्रस्तावित है, लेकिन भूमि की उपलब्धता न हो पाने के चलते विद्यालय स्थापना का कार्य अधर में लटका है। इससे लगभग 1500 की आबादी के नौनिहालों को दूर के स्कूल में शिक्षा ग्रहण के करने के लिए जाने की विवशता है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि टांडा शिक्षा क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत अवसानपुर की आबादी लगभग 3500 के करीब है। पाल्यों की शिक्षा के लिए अवसानपुर मजरे में एक प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय है। इन स्कूलों तक पहुंचने के लिए के पांच मजरों के बच्चों को करीब एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है। ग्रामीणों की काफी मांग के बाद केवटाही मजरे में भी एक प्राथमिक विद्यालय को खोले जाने के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। परंतु स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारियों की उदासीनता के चलते प्रस्तावित विद्यालय निर्माण के लिए भूमि नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष पहले ग्राम पंचायत की तरफ से एक भूमि चिह्नित की गई। परंतु संबंधित भूमि पर कुछ लोगों का अवैध कब्जा है, जो नहीं हट पा रहा है। इसके चलते विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया आगे नही बढ़ पा रही है। इससे केवटाही, बाबा का पुरवा, श्यामगंज, हरानीगंज सहित कुछ अन्य मजरों के बाशिंदों के पाल्यों को लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर की दूरी तय कर प्राथमिक शिक्षा के लिए जाना पड़ता है। स्थानीय घनश्याम यादव, अरविंद यादव, अनुराग पांडेय, दिनेश मांझी आदि ने जल्द से जल्द केवटाही मजरे में प्रस्तावित स्कूल का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed