{"_id":"68530514ff5f648bc207ff78","slug":"demand-for-dismissal-of-dm-azamgarh-in-case-of-assault-on-engineer-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-136887-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अभियंता से मारपीट के मामले में डीएम आजमगढ़ की बर्खास्तगी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अभियंता से मारपीट के मामले में डीएम आजमगढ़ की बर्खास्तगी की मांग
Thu, 19 Jun 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
अकबरपुर डिपों में बसों के इंतजार में खड़े यात्री।
अंबेडकरनगर। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से कथित तौर पर मारपीट के मामले में आजमगढ़ के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार (द्वितीय) के खिलाफ अभियंताओं का विरोध तेज हो गया है। बुधवार को उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले जिले के अभियंताओं ने एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि 13 जून को अधिशासी अभियंता अरुण सचदेव को जिलाधिकारी आजमगढ़ ने अपने आवास पर बुलाकर पहले गाली-गलौज की और फिर डंडे से उनपर हमला किया। अभियंताओं ने इसे जानलेवा हमला बताया। एसोसिएशन ने डीएम को सेवा से बर्खास्त कर उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। साथ ही उनके पूर्व कार्यकाल की भी जांच कराने की मांग की है।
एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में अभियंताओं को केवल शासन के निर्धारित बैठकों में ही बुलाया जाए और बैठक की वीडियोग्राफी सुनिश्चित की जाए। इस मौके पर अध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, सीके मंगलम, आशीष यादव, अंकुर मौर्य, अभिषेक यादव समेत अन्य मौजूद रहे।