{"_id":"534fbae25c5c649a3269ac29b6ecb6aa","slug":"delays-buses-passenger-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों की लेट-लतीफी से परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों की लेट-लतीफी से परेशान हुए यात्री
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाली बसों के पहले से ही भरे रहने के चलते लोग अन्य साधनों के लिए इधर-उधर भटकते रहे। यात्रियों ने उनका कहना था कि रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को यात्रियों की संख्या बढ़ जती है। इसे देखते हुए रोडवेज अधिकारियों अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
बस स्टेशन पर सोमवार को फिर यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए मुश्किलें उठानी पड़ीं। सुबह से ही बस स्टेशन, पुरानी तहसील तिराहा व फौव्वारा तिराहा के पास बस के इंतजार में यात्री भटकते रहे। ज्यादातर बसें लेटलतीफ आ रही थीं, जो आ भी रही थीं वह पहले से ही भरी रहीं।
विज्ञापन
ऐसे में जो लोग परिवार के साथ थे, उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि प्रत्येक अवकाश के दूसरे दिन यात्रियों की संख्या में आमतौर पर वृद्धि हो जाती है। इसके बाद भी परिवहन विभाग अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं करता। इसका खामियाजा यात्रियों को ही भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जाने के लिए अकबरपुर बस स्टेशन पर बस के इंतजार में खड़े संदीप व राजेश ने कहा कि वे एक घंटे से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक बस नहीं आई। एक बस आई भी लेकिन वह पहले से ही भरी हुई थी।
सुल्तानपुर जाने के लिए फौव्वारा तिराहा पर बस का इंतजार कर रहीं सुनीता ने कहा कि जब विभागीय अधिकारियों को मालूम है कि अवकाश के दूसरे दिन यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, तो उन्हें अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करनी चाहिए थी। कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।