फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Deepened drinking water crisis in front of 20 thousand population

Ambedkar Nagar News: 20 हजार आबादी के सामने गहराया पेयजल संकट

Sun, 21 May 2023 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Deepened drinking water crisis in front of 20 thousand population
अंबेडकरनगर। गर्मी बढ़ने के बीच अकबरपुर नगर के करीब आधा दर्जन मोहल्लों में पेजयल संकट उत्पन्न हो गया है। पाइप लाइन से यूूं तो सुचारु आपूर्ति लंबे समय से नहीं हो पा रही लेकिन अब गर्मी बढ़ने से यह संकट और गहरा गया है। कई मोहल्लों में नागरिकों को पानी के लिए अगल-बगल के घरों पर लगे हैंडपंप व मोटरपंप का सहारा लेना पड़ रहा है। करीब 20 हजार की आबादी ऐसे में सुचारु पेयजल आपूर्ति के लिए परेशान है।
विज्ञापन

गर्मी का दौर बढ़ने पर जब पानी की सर्वाधिक आवश्यकता है तब ऐसे समय में अकबरपुर नगर के कई मोहल्लों में लोग खासे परेशान हैं। ऐसा नहीं कि यह संकट अचानक उत्पन्न हुआ है। पिछले काफी समय से यह दिक्कत बनी हुई है। पूर्व में नागरिकों ने सोशल मीडिया से लेकर अधिकारियों को ज्ञापन तक दिया लेकिन कोई खास असर नहीं पड़ा। ऐसे में कई जगहों पर बूंद-बूंद पानी के लिए लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बूंद-बूंद पानी मिलना हो रहा मुश्किल
अकबरपुर नगर के अत्यंत व्यस्ततम क्षेत्र में से एक उसरहा मोहल्ले में पेयजल का संकट दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अकबरपुर बस स्टेशन के निकट स्थित इस मोहल्ले के तमाम लोगों को भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। अनिल कुमार व रामदुलारी ने कहा कि नगर पालिका द्वारा जलापूर्ति के लिए जो पाइपलाइन बिछाई गई है उसका पाइप पतला है। इससे ठीक ढंग से पानी मोहल्ले में नहीं पहुंच रहा है। सत्यम व रामस्वरूप ने कहा कि टोटी से बूंद-बूंद पानी ही गिरता है। ऐसे में एक बाल्टी पानी भरने में लगभग एक घंटा लग जाता है। यदि पाइप बदल दिया जाए तो यह समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घरों तक नहीं पहुंचा कनेक्शन
नगर पालिका अकबरपुर के विस्तारीकरण क्षेत्र में शामिल कटरिया मोहल्ले में वॉटर सप्लाई के लिए जल निगम द्वारा पाइपलाइन तो बिछाई गई है लेकिन ज्यादातर घर में कनेक्शन नहीं है। और तो और पाइपलाइन भी आधी-अधूरी ही बिछाई गई है। मोहल्ले के योगेंद्र पांडेय व मनोज वर्मा ने कहा कि यदि कनेक्शन दे दिया गया होता तो शायद पेयजल का बड़ा संकट न खड़ा होता। इसके लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत दर्ज भी कराई गई लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई। कृष्ण कुमार व ज्वाला पांडेय ने कहा कि हैंडपंप भी अब अधिक नहीं हैं। इससे शुद्ध पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। भीषण गर्मी में पानी का अधिक प्रयोग होता है। ऐसे में मौजूदा समय में बदतर हालात से मुश्किलें खड़ी हो रही हैं।


रोज नहीं मिल पाता पर्याप्त पानी
राबीबहाउद्दीनपुर में पाइपलाइन भी है और घरों में कनेक्शन भी है लेकिन टोटी से पानी नियमित रूप से नहीं निकलता। कभी-कभी बूंद-बूंद गिरता है तो कभी हल्की धार रहती है। इससे क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी में पर्याप्त पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। मोहल्ले के जितेंद्र राजभर व सत्यम ने कहा कि लंबे समय से पेयजल की समस्या बनी हुई है। ऊंचेगांव स्थित ओवरहेड टैंक से मोहल्ले में पेयजल आपूूर्ति की जाती है। यदि मोहल्ले में या फिर इसके पास ट्यूबवेल लगा दिया जाए तो पेयजल की समस्या नहीं होगी। दुकानदार अवधेश वर्मा व बसंत ने कहा कि दुकान के आसपास पाइपलाइन तो बिछी है लेकिन कनेक्शन नहीं दिया गया। इसके लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। ऐसे में मात्र एक इंडिया मार्का हैंडपंप से डेढ़ दर्जन दुकानदार इसी पर निर्भर हैं। हैंडपंप के खराब होने पर पेयजल समस्या और भी बढ़ जाती है।

पानी के लिए हैं यह प्रबंध
अकबरपुर नगर के सभी 25 वार्डों में पानी आपूर्ति के लिए टंकियों की संख्या तीन से बढ़कर अब नौ हो गई है। पुराने नौ ट्यूबवेल के अलावा 25 नए ट्यूबवेलों की स्थापना की गई है। नगर परिषद के अनुसार एक ट्यूबवेल को छोड़कर इस समय सभी ट्यूबवेल संचालित हैं। इसके जरिए पर्याप्त पानी नागरिकों को उपलब्ध कराया जा रहा है।



किए जा रहे बेहतर प्रयास
नगर में पेयजल सुविधा को लगातार मजबूत किया जा रहा है। कई नए ट्यूबवेल लगवाए गए हैं तो वहीं ओवरहेड टैंक का भी निर्माण हुआ है। कई क्षेत्रों में पाइपलाइन भी बदलवाई गई है। एक दो जगहों पर थोड़ी बहुत दिक्कत है उसका भी निराकरण कराया जा रहा है। लगभग सभी क्षेत्रों में सुचारु पेयजल आपूर्ति प्रतिदिन हो रही है। - बीना सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed