फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Deepawali

शहर से लेकर गांव तक बाजारों में छाने लगी दीपावली की रौनक

Fri, 06 Nov 2020 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Deepawali
फोटो 7, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर दीप पर्व को लेकर बाइक एजेंसियों में तैयारी तेज। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। दीप पर्व की तैयारियां जिले में शुरू हो गई हैं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के बाजार सजना शुरू हो गए हैं। रंग-बिरंगी झालरों, बर्तन, कपड़ों, आभूषणों के साथ वाहनों की दुकानों पर सजावट का कार्य प्रारंभ हो गया है। सुबह से ही खरीदारों का बाजारों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है जो देर शाम तक जारी रहता है। पर्व के सीजन में बाजारों में लगातार रौनक बनी रहने से दुकानदारों के चेहरे पर भी चमक उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच रोशन का पर्व दीपावली दुकानदारों व आम लोगों के लिए एक नई रोशनी लेकर आया है। पहले दुर्गापूजा, दशहरा, फिर करवाचौथ पर्व के बाद अब दीपावली पर्व की खुशियां जिले में बिखरने लगी हैं। पर्व के सीजन में जिले की छोटी बड़ी बाजारों में रौनक बढने से दुकानदारों के चेहरे भी चमक उठे हैं। कोरोना संकट से बढ़ी चिंता पर्व के सीजन ने दूर कर दी है। दशहरा व करवाचौथ पर्व को लेकर खरीदारी का दौर अभी थमा भी नहीं था कि अब दीप पर्व की तैयारियां में लोग जुट गए हैं।
विज्ञापन

पर्व को देखते हुए कपड़ों, बर्तनों, पटाखों, वाहनों व आभूषणों की दुकानें सजने लगी हैं। खरीदारों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए बर्तनों, आभूषणों व वाहनों की दुकानों व शोरूमेां की साज सजावट का कार्य प्रारंभ हो गया है। शहजादपुर के बर्तन दुकानदार रमेश चौरसिया ने कहा कि वैसे तो धनतेरस पर्व को अभी लगभग एक सप्ताह है, लेकिन अभी से खरीदारी लोगों ने शुरू कर दी है। रंगबिरंगी झालरों के विक्रेता शहजादपुर के संदीप गुप्ता ने कहा कि चायनीज झालरों की मांग विगत वर्षों की तरह इस बार भी है। हालांकि चायनीज के साथ साथ देशी झालरों की भी खरीदारी लोगों द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसके लिए लोगों ने जरूरी खरीदारी शुरू कर दी है। अकबरपुर के शीतला प्रसाद व अनिरुद्ध वर्मा ने कहा कि कोरोना संकट के चलते आर्थिक मुश्किलें जरूर हैं, लेकिन खुशी का पर्व है। ऐसे में इस पर कोरोना को हावी नहीं होने देंगे। जिस प्रकार से पूर्व के वर्षों में उल्लास के साथ पर्व मनाते आए हैं, उसी प्रकार से इस बार भी मनाएंगे। छात्रा साक्षी व रिंकल ने कहा कि रोशनी का पर्व है। जब चारों तरफ रोशन फैलेगी तो कोरोना का अंधकार स्वयं ही दूर हो जाएगा। जैसे पहले पर्व मनाते आए हैं, वैसे ही इस बार भी मनाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed