फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Decide the fate of 14 851 candidates today

14851 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

Sat, 12 Dec 2015 10:06 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
मालूम हो कि जिले में ग्राम प्रधान के 930 व ग्राम पंचायत सदस्य के 11428 पद के लिए चार चरणों में चुनाव हुआ था। मतदान के बाद सभी की निगाहें मतगणना पर लगीं थीं। मतपेटिकाओं को प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधित मतगणनास्थलों पर मतदान के तत्काल बाद रखवा दिया था।
विज्ञापन


13 दिसंबर को सुबह सात बजे से सभी नौ मतगणनास्थलों पर मतों की गणना का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए प्रशासन व प्रत्याशियों ने भी अपनी तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर ली। मतगणना को लेकर उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही एक दिन पहले शनिवार को प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में भी खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन


रामनगर विकास खंड में प्रधान के 104 पदों के लिए 779 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1276 पद के लिए 1286, बसखारी में ग्राम प्रधान के 72 पदों के लिए 623 व ग्राम पंचायत सदस्य के 918 पद के लिए 953, जहांगीरगंज में प्रधान के 107 पदों के लिए 851 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1273 पदों के लिए 988 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटेहरी विकास खंड में ग्राम प्रधान के 97 पद के लिए 955 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1175 पदों के लिए 1055, भीटी में ग्राम प्रधान के 92 पदों के लिए 751 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1078 पदों के लिए 1004, अकबरपुर में ग्राम प्रधान के 136 पदों के लिए 1117 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1674 पदों के लिए 259, टांडा में ग्राम प्रधान के 119 पदों के लिए 942 व सदस्य के 1469 पदों के लिए 690 प्रत्याशी हैं।


इसी तरह जलालपुर में ग्राम प्रधान के 120 पदों के लिए 977 व सदस्य के 1508 पदों के लिए 706 तथा भियांव विकास खंड में ग्राम प्रधान के 83 पदों के लिए 652 व ग्राम पंचायत सदस्य के 1057 के लिए 263 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed