{"_id":"582f40b74f1c1bf23c8ff5f1","slug":"death-of-private-lineman-from-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से निजी लाइनमैन की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से निजी लाइनमैन की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
electric shock
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत पोल पर चढ़कर गड़बड़ी दूर कर रहे एक निजी लाइनमैन की अचानक करंट प्रवाहित हो जाने से शुक्रवार दिन में मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची इब्राहिमपुर पुलिस ने आपूर्ति ठप कराई तब जाकर शव को पोल से नीचे उतारा जा सका। पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से ग्रामीणों में खासा आक्रोश का माहौल है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कॉर्पोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के यादवपुर के कल्यानपुर मजरा निवासी शिवनाथ (26) पुत्र रामअवध निजी लाइनमैन के रूप में काम करता था। शुक्रवार को वह महदमपुर गांव में पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था। बताया जाता है कि उपकेंद्र के कर्मचारियों को इसकी सूचना भी दी गई थी।
विज्ञापन
सुबह करीब साढ़े नौ बजे गड़बड़ी दूर करते समय अचानक आपूर्ति बहाल हो गई। इससे वह करंट की चपेट में आ गया और तार से चिपक गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों में चीख-पुकार व अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों को कुछ समझ में नहीं आया कि वह अब क्या करें।
विज्ञापन
ग्रामीणों द्वारा जब तक उपकेंद्र को सूचना देकर आपूर्ति ठप कराई जाती या फिर बचाव के प्रयास किए जाते तब तक उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसके बाद घटना की सूचना इब्राहिमपुर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महरीपुर उपकेंद्र को सूचित कर आपूर्ति ठप कराई। इसके बाद शव को नीचे उतारा जा सका। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
मृतक अनुसूचित जाति का था। बताया जाता है कि उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी होने पर पूर्वमंत्री लालजी वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिवारीजनों को हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। ग्रामीणों ने मृतक के परिवारीजनों को अहेतुक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।