फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death of corona infected old woman, 29 positive

कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत, 29 मिले पॉजिटिव

Sun, 11 Apr 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Death of corona infected old woman, 29 positive
अंबेडकरनगर में डिप्टी सीएमओ व लिपिक को कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद सील हुआ सीएमओ कार्यालय। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सीएमओ कार्यालय भी कोरोना की चपेट में आ गया है। डिप्टी सीएमओ के साथ ही एक वरिष्ठ लिपिक रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस बीच सीएमओ कार्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया। साथ ही कार्यालय को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई। मंगलवार को सीएमओ कार्यालय में सुचारु रूप से कार्य चलेगा।
विज्ञापन

उधर, जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 185 हो गई। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन के निर्देश पर जांच अभियान चला। इस बीच लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में पहली बार सीएमओ कार्यालय प्रभावित हुआ। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा व वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आननफानन में सीएमओ कार्यालय को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि डिप्टी सीएमओ व वरिष्ठ लिपिक के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सीएमओ कार्यालय को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। सोमवार को कार्यालय बंद रहेगा। मंगलवार को सुचारु रूप से कार्यालय में काम होगा। बताया कि कोरोना पॉजिटिव मामला सामने के बाद कार्यालय को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सोमवार देर शाम तक समूचे कार्यालय को सैनिटाइज कर लिया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि डिप्टी सीएमओ को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि वरिष्ठ लिपिक को उनके सुल्तानपुर जनपद स्थित आवास पर होम आइसोलेट किया गया है। साथ ही इसकी जानकारी सुल्तानपुर सीएमओ को दे दी गई है।
जिले में कोरोना की चपेट में आए मरीज की मौत का सिलसिला भी थम नहीं रहा है। रविवार को लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह ने बताया कि कटेहरी विकास खंड की 71 वर्षीय महिला बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसका इलाज लखनऊ स्थित मैक्सवेल अस्पताल में चल रहा था। रविवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।
कोरोना को लेकर बरतें सावधानी
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने 29 नए संक्रमितों के सामने आने की पुष्टि करते हुए आम नागरिकों से आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान दें। समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहें। साथ ही टीका जरूर लगवाएं।

तेज हुआ जांच का कार्य
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए कोरोना वायरस की जांच का कार्य भी तेज हो गया है। रविवार के अवकाश के बावजूद जिला अस्पताल में आने वाले नागरिकों की कोरोना जांच की गई। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि रविवार को आने वाले नागरिकों को कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन कराया गया। जांच कक्ष के बाहर ही नागरिकों को पहले सैनिटाइज किया गया। इसके बाद एक-एक कर अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed