{"_id":"64b434189d6e1263c00e17a8","slug":"death-in-accident-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-346-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हंसवर में मासूम व भीटी में वृद्धा की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हंसवर में मासूम व भीटी में वृद्धा की हादसे में मौत
Sun, 16 Jul 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
बसखारी/भीटी (अंबेडकरनगर)। हंसवर क्षेत्र में बाइक की टक्कर से आठ वर्षीय बच्चे और भीटी क्षेत्र में हुए हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई। हंसवर क्षेत्र के लखनपुर निवासी बुद्धसेन गुप्त का आठ वर्षीय पुत्र आयुष रविवार को घर के सामने सड़क पार कर रहा था। इस बीच एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे को परिजन जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला।
भीटी क्षेत्र के रेवली गांव निवासी पंगुली (70) रविवार को परिवार के एक सदस्य के साथ बाइक से जैतपुर दवा लेने जा रही थीं। गांव से कुछ ही दूर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पंगुली को परिजन भीटी सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने पंगुली को मृत घोषित कर दिया।