फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Deadbody threw after Murder

घर से निकले किशोर की हत्या कर खेत में फेंका शव

Tue, 21 Jan 2020 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Deadbody threw after Murder
फोटो 14, अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज में किशोर की हत्या के बाद मौके पर पूछताछ करते एसपी आलोक प्रियदर् - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जहांगीरगंज। बीती रात घर से निकले नरियांव गांव निवासी किशोर की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंक दिया गया शव मंगलवार सुबह गांव के पास मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने भी घटना स्थल का जायजा लिया और परिजनों से आवश्यक पूछताछ की। जहांगीरगंज पुलिस टीम को अविलंब खुलासे का निर्देश दिया। परिजनों को सब्र बंधाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में रोना पिटना मचा हुआ है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के मामले में अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नरियांव गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी 17 वर्षीय कक्षा 11 के छात्र महेश विश्वकर्मा का शव गांव के बाहर एक गेहूं के खेत में पड़ा मिला। नरियांव दलित बस्ती से करीब 150 मीटर दूर गेहूं के खेत में किशोर का शव मिलने की खबर आस पास के गांवों में तेजी से फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन भी मौके पर पहुंचे। अनुमान लगाया जा रहा है कि किशोर के सिर पर किसी प्रहार कर घटना को अंजाम दिया गया था। दरअसल सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आयी थी, और रक्तश्राव भी हो रहा था। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट के निशान थे। मौके पर पहुंची जहांगीरगंज पुलिस ने खेत से शव को बाहर निकाला। उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से दो मोबाइल सेट भी बरामद किया। बताया जाता है कि रामधनी की 6 संतानों में महेश सबसे छोटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

किशोर की हत्या होने की जानकारी मिलते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी अवनीश मिश्र भी गांव पहुंच गए। एसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया। परिजनों व ग्रामीणों से मिलकर आवश्यक पूछताछ भी की। परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। इसके बाद जहांगीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि बीते शुक्रवार को ही किशोर की दादी का निधन भी हुआ था। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि मामले में पिता रामधनी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्घ केस दर्ज कर छानबीन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो किशोर की हत्या शव मिलने वाली जगह पर नहीं हुई है। कारण यह कि जिस खेत में किशोर का शव मिला है, उस खेत की सिंचाई उसी रात किसान द्वारा की जा रही थी। देर रात तक संबंधित किसान अपने खेत पर ही मौजूद था। ऐसे में माना जा रहा है कि घटना को अंजाम आधी रात के बाद दिया गया।

इतना ही नहीं महेश के शरीर के उसी हिस्से में कीचड़ लगा है, जिस तरफ से वह भूमि पर गिरा है। स्वाभाविक है कि उसकी हत्या में दो से अधिक लोग रहे होंगे। इसके बावजूद उस कीचड़युक्त खेत में पैरों के निशान काफी कम दिखते हैं। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि महेश की हत्या कहीं और की गई, और इसके बाद उसका शव लाकर गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। कीचड़ व पानी होने के चलते पुलिस को जांच में भी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed