फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of woman found hanging

Ambedkar Nagar News: फंदे पर लटकता मिला महिला का शव

Wed, 10 May 2023 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of woman found hanging
आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र चूहड़पुर गांव में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव घर के एक कमरे में लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने एक स्वयं सहायता समूह से ऋण ले रखा था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत विमावल के चूहड़पुर मजरे में बुधवार की सुबह रमेश कुमार की पत्नी सुनीता देवी (25) का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आलापुर पुलिस को दी। बताया जाता है कि सुनीता व रमेश ने वर्ष 2016 में अपनी पसंद से विवाह किया था। दोनों के तीन संतान भी हैं। रमेश की पत्नी ने स्वयं सहायता समूह की एक निजी संस्था से ऋण लिया था। इसको लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद भी होता रहता था। चर्चा है कि ऋण वसूली के दबाव से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

रमेश के मुताबिक वह रात में 11 बजे तक जाग रहा था। सुबह कमरे में शव लटकता हुआ देखा तो सन्न रहा। सूचना मिलने के बाद सीओ आरबी सिंह मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कहा कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed