फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of a young man found hanging in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में लटका मिला युवक का शव

Tue, 24 Aug 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging in suspicious circumstances
टांडा। कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में रस्सी के सहारे लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजन घटना को आत्महत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

टांडा कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ला निवासी दिलशाद अहमद उर्फ कल्लू (35) का शव सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। बताया जाता है कि उसके गले में रस्सी का फंदा था, जबकि उसका शव दीवार के सहारे खड़ा हुआ था। घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

दिलशाद के पिता हयात मोहम्मद ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 2 बजे वह शौच के लिए उठे थे। इसी दौरान उन्हें जानकारी हुई कि उनके पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उधर कोतवाली पुलिस का कहना था कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed