फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश

Wed, 28 Jul 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree in suspicious circumstances
जलालपुर। मालीपुर थाना अंतर्गत टुटहवा गांव के बाहर बुधवार को संदिग्ध हालात में आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार पारिवारिक कलह से ऊबकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस बीच जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह टुटहवा गांव के कुछ ग्रामीण गांव के बाहर की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। आम के पेड़ से गमछे के सहारे एक युवक का शव लटक रहा था। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। युवक की पहचान टुटहवा गांव निवासी अंकुर (20) पुत्र रामकृपाल के रूप में हुई। इस बीच जानकारी होते ही एसओ मालीपुर थानाध्यक्ष विवेक वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। इसके बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मामले में किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार देर शाम परिवार में कुछ विवाद हो गया था। रात में वह किसी समय उठा और घर से कुछ दूर जाकर आम के पेड़ से गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed