{"_id":"64b431df4ac1ee3d6c006e46","slug":"dead-body-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-367-2023-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: थाने के निकट कुएं में मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: थाने के निकट कुएं में मिला अधेड़ का शव
Sun, 16 Jul 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाने के निकट स्थित एक कुएं में रविवार सुबह अधेड़ का शव मिला। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से अधेड़ का शव बाहर निकला। उसकी पहचान लोकापुर ग्राम पंचायत के नरेंद्रपुर गांव निवासी राजेश (50) के रूप में हुई। राजेश मूल रूप से आशागढ़ जलालपुर का निवासी था। वह नरेंद्रपुर गांव में नवासे पर रह रहा था। वह शनिवार देर शाम अपने मित्र के साथ निमंत्रण में गया था। रात 11 बजे पत्नी ने फोन किया तो राजेश ने शिवबाबा पहुंचने की जानकारी दी। आधे घंटे में घर आने की बात कही। पत्नी ने दोबारा फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। सुबह कुएं में शव मिलने की जानकारी हुई। मृतक के भाई ने थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई गई। एसओ गजेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।