फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Darwan lake will be developed as an eco tourism destination

Ambedkar Nagar News: ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगी दरवन झील

Sun, 18 May 2025 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Darwan lake will be developed as an eco tourism destination
 कटेहरी में दरवन झील। संवाद
अंबेडकरनगर। दरवन झील, पुंथर झील, भदौना तालाब सहित अन्य जल स्रोतों व वेटलैंडों के संरक्षण व विकास की स्थिति की डीएम अनुपम शुक्ला ने रविवार को समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने दरवन और पुंथर झील को ईको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव दोबारा शासन को भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल की ओर से बताया गया कि दरवन झील के फेस-एक का 18 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। पिचिंग कार्य शीघ्र प्रारंभ कर अक्तूबर तक योजना पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम ने कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही दरवन झील को इको टूरिज्म के तहत विकसित करने के लिए फेज-दो का प्रस्ताव शासन को दोबारा भेजने का आदेश दिया। पुंथर झील को भी इको पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए यूपीपीसीएल को 15 दिनों में परियोजना का एस्टीमेट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. उमेश तिवारी ने बताया कि जिले में कुल 193 वेटलैंड हैं, जिनमें से 160 का सीमांकन हो चुका है। प्रथम चरण में 10-12 वेटलैंड चिह्नित कर विकास प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश मिले थे। भदौना तालाब के विकास पर भी चर्चा हुई और इसे बेहतर वेटलैंड बनाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही तहसील जलालपुर के काबिरहा जंगल को संरक्षित क्षेत्र बनाने एवं जिले में नया डियर पार्क स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, डीडीओ,परियोजना अधिकारी अनिल सिंह, यूपीपीसीएल एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed