फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   dark in the kanshi Ram Colony for Five days

पांच दिन से कांशीराम कालोनी में अंधेरा

Sat, 19 Sep 2015 10:11 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Sep 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन

कहा गया कि बीते पांच दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है, लेकिन तमाम शिकायतों के बाद भी उसे बदला नहीं जा सका है। नतीजा यह है कि उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है।

विज्ञापन


बिजली समस्या से जूझ रहे अकबरपुर थाना क्षेत्र के कटरिया याकूबपुर गांव स्थित कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले लोगों का धैर्य शनिवार को जवाब दे गया। उपेक्षा से नाराज लोगों ने कहा कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कालोनी निवासी एजाज अहमद व पंकज ने कहा कि आवासीय कालोनी की उपेक्षा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीते पांच दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है, लेकिन उसे अब तक नहीं बदला जा सका है। नतीजा यह है कि भीषण गर्मी में उन्हें पूरी रात बिस्तर पर करवट बदलकर गुजारनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि परिसर में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसकी साफ सफाई करने को लेकर विभागीय अधिकारी तनिक भी गंभीर नहीं है। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed