{"_id":"69a4824aeb7ab9047f0875fd","slug":"dangerous-people-broke-the-drain-at-night-fir-registered-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1010-151764-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रात में दबंगों ने तोड़ी नाली, दर्ज हुई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रात में दबंगों ने तोड़ी नाली, दर्ज हुई एफआईआर
Sun, 01 Mar 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
बसखारी। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में वार्ड नंबर 14 बसखारी में में इंटरलाकिंग को क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपियों पर नाली पर लगी लोहे की जाली भी चोरी करने का आरोप है।
मार्ग तोड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के वार्ड नंबर 14 में हनुमान मंदिर वाली गली में स्थानीय लोगों की सुगमता व सुविधा के लिए सीसी रोड व नाली का निर्माण कार्य तेजस इंटरप्राइजेज के द्वारा कराया जा रहा था। आरोप है कि बीते 28 फरवरी को बसखारी निवासी भागीरथी गौड़ व उनके पुत्र राहुल गौड़ अपने 10- 15 लोगों को लेकर अवरोध उत्पन्न करने लगे। शाम को कार्य समाप्त होने के बाद सभी लोग अपने घर चले गए थे। देर रात को कुछ लोगों नवनिर्मित नाली व सीसी रोड को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
मामले में बसखारी पुलिस ने ईओ के प्रार्थना पत्र पर भागीरथ गौड़, राहुल गौड़, कार्तिक पाटिल उर्फ रामचंद्र पटेल, प्रेम पाटिल, प्रतीक पाटिल निवासी बसखारी व 10- 15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।