फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cyclist who stopped to rest in the shade of a tree dies ...

Ambedkar Nagar News: सरकारी खाद्यान्न बरामदगी के मामले में नहीं दर्ज हुई एफआईआर

Mon, 08 Jun 2026 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Cyclist who stopped to rest in the shade of a tree dies ...
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के रघुनाथपुर स्थित एक धर्मकांटा परिसर से 187 बोरी सरकारी खाद्यान्न बरामद होने के मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने केवल खाद्यान्न के निर्धारित स्थान के बजाय धर्मकांटा के कमरे में अवैध रूप से भंडारण किए जाने की पुष्टि की है। वहीं, कालाबाजारी की आशंका को लेकर पूर्ति एवं विपणन विभाग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवंटन तथा स्टॉक का सत्यापन कर रहा है।
विज्ञापन


बीते शनिवार को जॉइंट मजिस्ट्रेट प्रतीक्षा सिंह ने डीएम ईशा प्रिया के निर्देश पर रघुनाथपुर स्थित राज धर्मकांटा पर छापा मारा था। यहां एक कमरे से 100 बोरी चीनी, 49 बोरी चावल और 38 बोरी गेहूं बरामद हुआ था। जांच में सामने आया कि यह खाद्यान्न सार्वजनिक वितरण प्रणाली और मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित था, जिसका आवंटन की 52 कोटा दुकानों के लिए किया गया था।
विज्ञापन

49 बोरी चावल और 38 बोरी गेहूं कटेहरी क्षेत्र की 16 कोटा दुकानों तक पहुंचना था, जबकि 100 बोरी चीनी 36 कोटा दुकानों के लिए आवंटित थी। नियमानुसार खाद्यान्न को संबंधित कोटा दुकानों पर उतारकर पावती ली जानी चाहिए थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बिना किसी सक्षम अनुमति के खाद्यान्न धर्मकांटा के कमरे में रख दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अब तक की जांच में कालाबाजारी या खाद्यान्न गबन की स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल केवल गलत स्थान पर भंडारण की पुष्टि हुई है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद खाद्यान्न का वास्तविक आवंटन, वितरण और स्टॉक अभिलेखों से मिलान सही है या नहीं। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल के आंकड़ों के साथ ऑफलाइन रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

इस मामले में खुशी कंस्ट्रक्शन की ठेकेदार गंगोत्री देवी, उनके प्रतिनिधि रमेश पांडेय तथा धर्मकांटा संचालक रामजीत वर्मा के खिलाफ एफआईआर के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि प्राथमिक जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई के लिए पत्रावली जिलाधिकारी को अनुमोदन के लिए भेजी गई है। इसके साथ ही विस्तृत जांच की जा रही है। जांच पूरी होने और तथ्यों के सत्यापन के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed