फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Customers started buying Lakshmi-Ganesh idols

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदने उमड़ने लगे ग्राहक

Sun, 08 Nov 2020 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
Customers started buying Lakshmi-Ganesh idols
अंबेडकरनगर। दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश पूजन को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गईं हैं। जिला मुख्यालय से लेकर अन्य बाजारों में जगह-जगह लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानें सज गईं हैं। इनकी खरीदारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। खरीदारों का बाजारों में सुबह से ही पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक जारी रहता है। उधर, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां तैयार करने में कारीगरों के हाथ भी तेजी से चलने लगे हैं। पेंट के साथ ही साज शृंगार का कार्य कारीगरों ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाए जाने वाले दीपपर्व पर होने वाले लक्ष्मी-गणेश पूजन को लेकर जिले में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। पूजन के लिए किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए लोगों ने भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीद शुरू कर दी है। भक्तों द्वारा मूर्तियों की खरीदारी के बढ़ते रुझान को देखते हुए जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में जगह-जगह लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की दुकानें सज गईं हैं। इनकी खरीदारी के लिए सुबह से ही संबंधित बाजारों में लोगों के पहुंचने का दौर शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक जारी रहता है।
विज्ञापन

ज्यादातर लोग लक्ष्मी-गणेश की एकसाथ वाली मूर्ति खरीद रहे हैं। शहजादपुर के मूर्ति विक्रेता श्यामलाल ने कहा कि मूर्तियों के दाम में विगत वर्ष की तुलना में इस बार कोई विशेष वृद्धि नहीं हुई है। 50 रुपये से 500 रुपये तक की मूर्तियों की बिक्री की जा रही है। कहा कि ज्यादातर लोग लक्ष्मी-गणेश की एकसाथ वाली मूर्ति ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पर्व के मद्देनजर पूजा पंडालों में गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजन को देखते हुए कारीगरों ने कार्य तेज कर दिया है। अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर प्रतिमाओं के निर्माण में लगे सिझौलिया निवासी उमेश मौर्या ने कहा कि विगत वर्ष की तुलना में इस बार बुकिंग कम है। बीते वर्ष 25 प्रतिमाओं की बुकिंग हुई थी, जबकि इस बार अब तक 12 की बुकिंग हुई है। ऐसा कोरोना संक्रमण को देखते हुए हुआ है। कहा कि दो हजार से पांच हजार रुपये तक की प्रतिमाओं की बिक्री की जा रही है। समय पर संबंधित पूजा समितियों को प्रतिमाएं उपलब्ध कराई जा सके, इसके लिए पेंट के साथ ही साज शृंगार का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed