{"_id":"6170587543e32f0e7a036001","slug":"culture-and-tradition-get-strength-from-ramlila-ambedkar-nagar-news-lko6009299117","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला से संस्कृति व परंपरा को मिलता है बल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला से संस्कृति व परंपरा को मिलता है बल
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर। रामलीला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से देश की संस्कृति व परंपरा को बल मिलता है। साथ ही उनसे बहुत कुछ सकारात्मक चीजें सीखने को भी मिलती है। ऐसे आयोजनों ने हमेशा से समाज को सकारात्मक संदेश दिया है। ये विचार पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने मुबारकपुर पिकार में श्रीसरजू बाबा रामलीला समिति की ओर से रामलीला के उद्घाटन के मौके पर कहीं।
पूर्व सांसद ने कहा कि भारत की संस्कृति एवं परंपरा अन्य देशों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। रामलीला जैसे आयोजन हमेशा से आपसी एकता एवं भाईचारे का संदेश देते रहे हैं। इन आयोजनों की सीख को लेकर अपने अंदर व्याप्त बुराईयों को त्याग कर सद्मार्ग की तरफ अग्रसर होने की जरूरत है।
इससे पहले समिति अध्यक्ष आलोक तिवारी व अन्य पदाधिकारियों ने पूर्व सांसद को अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत किया। मौके पर व्यवस्थापक प्रवीण तिवारी, डायरेक्टर फुलकेश्वर तिवारी, मंच संचलाक राम कुमार तिवारी व मायाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे। इसके बाद पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने राजेसुल्तानपुर में सपा नेता बच्चूलाल सोनकर के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मौके पर जिपं सदस्य अजित कुमार यादव, सपा नेता रामचन्द्र वर्मा, अजय गौतम, सुरेन्द्रनाथ वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, कृष्ण कुमार पाण्डेय व उदयभान यादव आदि मौजूद रहे।