फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crowd of people gathered in Jaunpuria fair

जौनपुरिया मेले में उमड़ी लोगों की भीड़

Sat, 14 May 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crowd of people gathered in Jaunpuria fair
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर लगे जौनपुरिया मेले में झूले का आनंद लेते लोग। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के मीरानपुर स्थित मेलहिया बाग में शनिवार को जौनपुरिया मेले का आयोजन हुआ। इसमें पूरे दिन लोगों की भीड़ जुटी रही। इस दौरान लोगों ने मेले में सामानों की जमकर खरीदारी की। सबसे ज्यादा बिक्री तरबूज की दिखी। वहीं मुजाविरों ने धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कराया। मेले में निकलने वाले लहबड़ जुलूस की परंपरा का भी निर्वहन किया गया। अकबरपुर-अयोध्या व अकबरपुर-बनगांव मार्ग पर लगने वाले इस मेले को देखते हुए इस रूट पर डायवर्जन किया गया था।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ला स्थित मेलहिया बाग में आयोजित होने वाले इस जौनपुरिया मेले का इतिहास दशकों पुराना है। जौनपुर जिले से इस मेले की शुरुआत बतायी जाती है। इसके बाद अकबरपुर नगर में यह मेला आयोजित होता है। फिर मेला अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अशरफपुर बरवां बाजार में तीन दिनों तक लगता है।
विज्ञापन

इसके बाद यह मेला बहराइच में लगता है। शनिवार को अकबरपुर में आयोजित मेले में सुबह से ही चहल-पहल दिखने लगी थी। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया। मनोरंजन के संसाधनों का लोगों ने लुत्फ उठाने के साथ ही जमकर खरीदारी की। मेले में देर शाम तक लोगों की भीड़ जुटी रही। कड़ाके की धूप के बावजूद मेले में भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुरिया मेले में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया था। अकबरपुर तहसील से अयोध्या मार्ग की तरफ आने वाले वाहनों को रोक दिया गया था। वाहनों को टांडा व शहजादपुर की तरफ से निकाला गया। इसके अलावा अयोध्या से अकबरपुर की तरफ आने वाले बड़े वाहनों को अन्नावां बाजार से पहितीपुर मार्ग से होते हुए निकाला गया, जबकि छोटे वाहनों को लाल ब्रदर्स पेट्रोल के पास से डायवर्ट कर दिया गया था। मेले में लोगोें की सुरक्षा को लेकर जगह-जगह पुलिस टीम भी तैनात दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed