फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   crimnel attest

बीस हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sun, 10 Nov 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
crimnel attest
अंबेडकरनगर। दुष्कर्म मामले के आरोपी व 20 हजार के इनामी को पुलिस ने शनिवार रात वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गत जुलाई माह में जलालपुर थाना अंतर्गत निवासी एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पेठिया निवासी अभिषेक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। शिकंजा कसते हुए उस पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन

इस बीच शनिवार रात पुलिस ने जलालपुर नगर में वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी बीच बाइक से अभिषेक आता हुआ दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी पदम सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed