{"_id":"5f60f55c8ebc3e578749c5be","slug":"criminal-ambedkar-nagar-news-lko540327070","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े 20-20 हजार के दो इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़े 20-20 हजार के दो इनामी
विज्ञापन
कटेहरी। अहिरौली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सोमवार देर रात 20-20 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पकड़े जाने से बचने के लिए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों के कब्जे से एक बाइक व एक तमंचा बरामद किया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
पुलिस कार्यालय के अनुसार, सोमवार रात सवा दस बजे करीब अहिरौली पुलिस ने सारंगपुर बलिनवां गांव के पास झलरिया मोड़ा के पास चेकिंग लगा रखी थी। कुछ देर बाद एक बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। पुलिस कर्मियों को रोकने के लिए एक बदमाश ने गोली भी चला दी। पुलिस ने इस पर जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस टीम ने इसके बाद उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान मुनव्वर उर्फ रियाज निवासी ताराखुर्द थाना मालीपुर के रूप में हुई। बाइक पर बैठे एक अन्य बदमाश अनुराग वर्मा निवासी कल्याणपुर थाना मालीपुर को घेराबंदी कर पुलिस कर्मियों ने धर दबोचा।
थाना प्रभारी प्रमोद सिंह के अलावा सिपाही महेंद्र सरोज, रायसाहब, दीपक कुमार सिंह, प्रमोद शर्मा व मुकेश कुमार आदि पुलिस कर्मियों ने बदमाशों के कब्जे से बाइक के अलावा एक तमंचा भी बरामद कर लिया। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतर से बाहर बताई जाती है। थाना प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि दोनों बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वे गैंगेस्टर एक्ट में वांछित थे। गिरफ्तार बदमाशों में से मुनव्वर पर अकबरपुर कोतवाली में कुल चार मुकदमे पहले से दर्ज थे। अहिरौली पुलिस ने मुठभेड़ मामले में बदमाशों के विरुद्ध बाद में केस दर्ज कर लिया।