फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth shot dead

युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 05 Feb 2016 11:37 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead

संतकबीरनगर जनपद निवासी यह व्यक्ति अपने परिवार के साथ शुक्रवार दोपहर बाद सरयू नदी का पुल पार कर अंबेडकरनगर जिले की सीमा में पहुंचा ही था कि तभी चार बाइक पर आए आठ सशस्त्र बदमाशों ने जीप को घेरकर घटना को अंजाम दे दिया। भागते समय बदमाशों ने कई चक्र हवाई फायरिंग भी की।

विज्ञापन


घटना से नाराज ग्रामीणों ने परिवारीजनों के साथ घटनास्थल के निकट जाम लगा दिया। थानाध्यक्ष के काफी समझाने बुझाने एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर बाद संतकबीरनगर जनपद के घनघटा थाना क्षेत्र के भरवल पर्वता गांव निवासी राकेश पाल उर्फ गुड्डू पाल (45) पुत्र राघवशरण अपने परिवार के साथ जीप द्वारा इलाहाबाद संगम में स्नान करने जा रहे थे। सरयू नदी का पुल पार कर जब वे सभी अंबेडकरनगर की सीमा में पदुमपुर मार्ग स्थित कम्हरिया गांव के निकट पहुंचे, तो पीछे से चार बाइक पर सवार आठ बदमाशों ने ओवरटेक कर जीप को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि जीप पर सवार लोग कुछ समझ पाते आगे की सीट पर बैठे राकेश के निकट दो बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ दो गोली उसे मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से वाहन पर सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।

आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ बढ़े, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने कई चक्र हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसके बाद सभी फायर करते हुए वापस कम्हरिया पुल की तरफ भाग निकले। सभी बदमाशों ने अपने चेहरे को गमछे से ढक रखा था। इसके चलते उनके चेहरे को कोई भी नहीं देख सका था।

इस बीच सूचना मिलने पर एसओ राजेसुल्तानपुर राजेश यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की तलाश का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।  घटना से नाराज ग्रामीणों ने परिजनों के साथ घटनास्थल पर ही जाम लगा दिया। वे बदमाशों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग करने लगे।


थानाध्यक्ष के काफी समझाने बुझाने के बाद लगभग एक घंटे तक चला जाम समाप्त हो सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ श्री यादव ने बताया कि रंजिश को लेकर घटना को अंजाम देने का मामला सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed