फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth returned from military recruitment have violence

सेना भर्ती से लौटे युवाओं ने किया उत्पात

Sat, 20 Feb 2016 11:29 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Youth returned from military recruitment have violence
पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद उस समय तो मान गए लेकिन थोड़ी ही देर बाद पटेलनगर तिराहा के निकट जाम लगा दिया। उनके जमा और हंगामा से परेशान कुछ राहगीरों ने जब विरोध किया तो इन लोगों ने उनरी पिटाई भी कर दी। पुलिस ने जब मारपीट रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस से भी भिड़ गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में काफी देर तक नोंकझोंक होती रही। कुछ युवकों ने पुलिस की बंदूक भी छीनने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर युवकों तितर वितर किया। इसके भड़के युवकों ने एक वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद युवकों को काबू में करने के लिए पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर उनकी पिटाई की।
विज्ञापन


फैजाबाद में चल रही सेना भर्ती में भाग लेने के बाद बड़ी संख्या में युवक शनिवार दोपहर ट्रेन से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से अपने अपने गंतव्य तक जाने के लिए बस व अन्य वाहनों के लिए अकबरपुर बस स्टेशन पहुंचे। वाहन का इंतजार कर रहे युवकों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना मिलते ही कोतवाल अकबरपुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे युवकों को समझा बुझाया। इस पर युवा यहां से आगे बढ़े और पटेलनगर तिराहा के निकट एक बार फिर से जाम लगा दिया। यहां पुलिस ने जब उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया, तो युवकों की पुलिसकर्मियों से नोंकझोंक शुरू हो गई।

इसी बीच युवक उग्र हो गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितरबितर करने का प्रयास किया, तो हंगामा कर रहे युवाओं ने न सिर्फ राहगीरों की पिटाई शुरू कर दी, बल्कि उधर से गुजर रहे एक वाहन का शीशा भी तोड़ डाला। पुलिस ने जब उन्हें रोकना चाहा, तो युवा उनसे भी भिड़ गए।

कुछ युवाओं ने पुलिस की बंदूक भी छीनने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने एक बार फिर से बल प्रयोग किया। हंगामा कर रहे युवक विभिन्न गलियों से भाग खड़े हुए। इस दौरान अकबरपुर बस स्टेशन से पटेलनगर तिराहा तक अफरातफरी का माहौल रहा।


कई दुकानदारों ने किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए अपनी अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। उधर कोतवाल महेंद्र कुमार ने पुलिस द्वारा किसी प्रकार का बल प्रयोग किए जाने से इंकार करते हुए कहा कि कुछ युवक बस पर चढ़ गए थे। परिचालक ने टिकट के लिए कहा, तो युवाओं ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed