फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man shot dead by assailants

हमलावरों ने युवक को गोली से उड़ाया

Sun, 11 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 11 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Young man shot dead by assailants
gun - फोटो : demo pic

कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत सेमरा घाट पुल के निकट रविवार देर शाम एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।  इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया लेकिन न तो वहां कोई बाइक मिली और न ही साइकिल।

विज्ञापन

 
रविवार देर शाम साढ़े सात बजे के बाद अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सेमरा घाट पुल के निकट गोली चलने की आवाज सुनकर इर्दगिर्द के गांव में सनसनी मच गई। कुछ लोग पुल की तरफ गए तो वहां एक युवक को खून से लथपथ पड़ा देखा। वह बेहोश था। उसकी कनपटी पर गोली लगने का निशान था जहां से खून बह रहा था। इससे उनमें सनसनी फैल गई। आसपास के गांवों के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


शव के पास मिले मोबाइल से मृतक की पहचान भीटी थाना क्षेत्र के छीतनपट्टी निवासी शिवचरण के रूप में हुई। इस बीच जानकारी मिलने पर अहिरौली व भीटी एसओ भी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का गहनता से जायजा लिया लेकिन वहां पर न तो कोई बाइक मिली और न ही साइकिल।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली का शिकार युवक यहां कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा, इसका कुछ पता नहीं चल सका। अनुमान लगाया जा रहा कि या तो उसे किसी वाहन से यहां लाने के बाद गोली मार दी और हमलावर चार पहिया वाहन लेकर फरार हो गए।


एक अनुमान यह भी है कि यह युवक बाइक से रहा होगा जिसकी हत्या करने के बाद बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अजय सिंह, एएसपी राहुल राज व सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने गोली मारे जाने की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed