फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Young man killed himself by hanging

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 11 Feb 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 11 Feb 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
Young man killed himself by hanging
फांसी - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र के आमा दरवेशपुर गांव निवासी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है। आमा दरवेशपुर गांव निवासी विपिन मौर्य (25) पुत्र राजाराम शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सो गया। शनिवार सुबह जब काफी देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिवारीजनों को चिंता सताने लगी।

विज्ञापन


परिवारीजनों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गए।
विज्ञापन


विपिन का शव रस्सी के सहारे छत के पंखे के कुंडे से लटक रहा था। यह देख परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिवारीजनों की मदद से शव उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामअवतार ने बताया कि घटना के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है। उधर, मृतक के पिता राजाराम ने बताया कि विपिन चार वर्ष से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। बताया कि एक वर्ष पहले भी उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed