फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman 's death

दहेज के लिए विवाहिता को फूंका

Tue, 07 Jul 2015 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Tue, 07 Jul 2015 09:54 PM IST
विज्ञापन
मायके पक्ष वालों ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न व जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के विरुद्ध हत्या व दहेज उत्पीड़न की धाराओं में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल का उप जिलाधिकारी महेंद्र ने दौरा कर जानकारी ली।
विज्ञापन


घटना जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव की है। मंगलवार सुबह सुभाष गौड़ की पत्नी आराधना (20) का शव कमरे में जला पड़ा मिला। परिवारीजनों के मुताबिक घटना जिस समय हुई उस समय वे सभी खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। घर से तेज धुआं उठने पर ग्रामीणों ने इसकी जानकारी उन्हें दी।
विज्ञापन


वे सब भागकर घर पहुंचे तो देखा कि जिस कमरे से धुआं निकल रहा है, उसका दरवाजा अंदर से बंद है। ससुराल पक्ष के मुताबिक किसी तरह से दरवाजा खोला गया, और अंदर जाकर देखा तो आराधना जल कर मर चुकी थी। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर आराधना के मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ जहांगीरगंज ज्ञानेंद्र सिंह भी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को अभिरक्षा में ले लिया। इस बीच सुभाष व उसके परिवारीजन भाग खड़े हुए। एसडीएम महेंद्र ने भी गांव पहुंचकर छानबीन की।


मृतका की मां इंद्रावती ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उसकी पुत्री की शादी बीते आठ फरवरी को हुई थी। मां ने बताया कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। इसी के कारण उनकी पुत्री को जलाकर मार डाला गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed