फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Village head's brother shot to young man in electoral enmity

चुनावी रंजिश में प्रधान के भाई ने मारी गोली

Fri, 19 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 19 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Village head's brother shot to young man in electoral enmity
अंबेडकरनगर के पिगरियावां गांव में हुए गोली कांड के बाद जायजा लेेते भीटी व महरुआ एसओ। - फोटो : अमर उजाला

चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार सुबह पिंगरियावां प्रधान के भाई ने सहयोगियों के साथ विपक्षियों से मारपीट के बाद लाइसेंसी रिवाल्वर से एक युवक पर गोली दाग दी। हमले में दो लोग घायल हो गए। वारदात से घटना स्थल पर भगदड़ मच गई। नाराज ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व उसके भाई को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। मारपीट में प्रधान समेत चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने हंगामे को काबू कर ग्राम प्रधान समेत चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्रधान समेत चार के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पिंगरियावां गांव में लंबे समय से दो पक्षों के बीच चुनावी रंजिश चली आ रही है।

गुरुवार देर शाम पिंगरियावां के ग्राम प्रधान बैजनाथ गौड़ मैनेजर का पूरा गांव में एक दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान चुनावी रंजिश को लेकर उनका गांव के ही धीरेंद्र सिंह से विवाद हो गया। धीरेंद्र के मुताबिक प्रधान ने उन्हें मारापीटा। जबकि प्रधान दूसरे पक्ष पर ही मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरेंद्र ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। भीटी पुलिस ने दोनों पक्षों को शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे थाने में पेश होने को कहा। इसी क्रम में ग्राम प्रधान अपने साथियों के साथ शुक्रवार सुबह थाने के लिए जा रहे थे। तभी मैनेजर का पूरा गांव के पास विपक्षियों ने उन पर एकजुट होकर हमला बोल दिया और मारपीट करने लगे।

धीरेंद्र का आरोप है कि साथियों के साथ पहुंचे ग्राम प्रधान ने ही उन सबको ललकारा और फिर मारपीट शुरू होने पर उनके भाई हरिहर गौड़ ने रिवाल्वर से एक युवक पर फायर कर दिया। गोली गांव के संतोष सिंह (35) के बाएं कंधे से होते हुए सीने के पास जा लगी। बताया कि उन सबने उनके भाई आलोक की भी पिटाई की।

इस बीच घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रधान व उनके समर्थकों को घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसमें प्रधान व उनके भाई के अलावा द्वारिका व बृजेश को भी चोट आई। जानकारी मिलते ही भीटी पुलिस मौके पर पहुंची। महरुआ पुलिस को भी मौके पर पहुंचना पड़ा। एसडीएम भीटी रमापति व सीओ अमित श्रीवास्तव ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

संतोष व आलोक को तत्काल भीटी सीएचसी भेजा गया। वहां से संतोष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम प्रधान व उनके भाई समेत चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में घायल संतोष की तरफ से पुलिस ने विभिन्न धाराओं में ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के विरुद्घ केस दर्ज कर लिया।


सीओ भीटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पिंगरियावां गांव में हुई घटना अब तक की जांच में चुनावी रंजिश का ही परिणाम उभरकर सामने आई है। सिर्फ इगो के टकराव को लेकर ही यह घटना हुई है। छानबीन कराई जा रही है। आगे और भी जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed