{"_id":"79d07abaa43574919345fb4351f156d5","slug":"tractor-trolleys-entered-in-hut-innocent-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में घुसीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, मासूम की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोपड़ी में घुसीं ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, मासूम की मौत
tractor trolleys entered in hut, innocent died
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे चीनी मिल में गन्ना उतारकर ट्रैक्टर ट्रॉली मालीपुर की तरफ जा रही थी। इस ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे भी एक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी रस्सी के सहारे बांधा गया था।
विज्ञापन
अकबरपुर पुरानी तहसील तिराहा से होते हुए तेज रफ्तार से यह ट्रैक्टर दोनों ट्रॉलियों के साथ तमसा पुल पर पहुंचा। जैसे ही ट्रैक्टर फौव्वारा तिराहा की तरफ ढलान पर आया ठीक उसी समय ट्रैक्टर के पीछे का गुल्ला, जिससे पहली ट्रैक्टर ट्रॉली जोड़ी गई थी, टूट गया।
विज्ञापन
इस पर ट्रैक्टर तो आगे निकल गया, लेकिन दोनों ट्रॉलियां अनियंत्रित होकर लहराती हुई सड़क के किनारे स्थित झोपड़ी तरफ बढ़ गईं। ट्रैक्टर ट्रॉलियों को अपनी तरफ आता देख झोपड़ी के बाहर बैठे लोगों में भगदड़ मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे।
विज्ञापन
जब तक झोपड़ी के अंदर मौजूद लोग सुरक्षित स्थान पर जाते तब तक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉलियों ने झोपड़ी के बाहर खेल रही मधु (3) पुत्री गुदनू की को रौंदती हुई झोपड़ी में घुस गई। उसकी मौके पर मौत हो गई। टरैक्टर ट्रॉलियों की चपेट में आने से झोपड़ी के अंदर मौजूद बन्ना (8) व ऊषा (32) को गंभीर चोटें आईं।
घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक फौव्वारा तिराहा के निकट ट्रैक्टर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां बन्ना की हालत गंभीर बनी हुई है। ट्रैक्टर व ट्रॉली को पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाल महेंद्र कुमार ने बताया कि मधु की मां गीता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। उधर घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।