फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Three murder accused arrested

तीन हत्या आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 25 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Three murder accused arrested
अंबेडकरनगर पुलिस लाइंस में लाए गए टांडा के रामसागर हत्याकांड के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र टांडा अंतर्गत कोड़रा गांव निवासी बहुचर्चित रामसागर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस पकड़ से दूर बना हुआ है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार रामसागर की हत्या प्रेमप्रसंग के चलते की गई थी। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि 22 सितंबर को टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत फूलपुर गांव के निकट सरयू नदी के किनारे ग्रामीणों को सिर कटा शव पड़ा दिखाई दिया था। पुलिस की खोजबीन में शव के निकट ही खून से सना हुआ एक गंड़ासा व उसकी चप्पल बरामद हुई थी। काफी देर की खोजबीन के बाद गोताखोरों ने सरयू नदी से सिर भी बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


उसकी पहचान कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कोड़रा गांव निवासी रामसागर (22) पुत्र रामशबद के रूप में हुई थी। युवक की हुई नृशंस हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। बाद में मृतक की पत्नी सीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस की शुरुआती विवेचना में ही हत्या का कारण प्रेमप्रसंग सामने आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
रविवार को पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेसवार्ता में मामले का खुलासा करते हुए एसपी अजय सिंह ने बताया कि रामसागर हत्याकांड में चार आरोपियों में से तीन आरोपी गुड्डू पुत्र रामविलास चौहान, नंदलाल पुत्र जगदीश कहार व अंगद पुत्र ओमप्रकाश सभी निवासी कोड़रा चौहान का पूरा को बसखारी थाना अंतर्गत त्रिमुहानी चौराहे से शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

जबकि मुख्य आरोपी अमरजीत पुत्र संतराम निवासी कोड़रा चौहान का पूरा अभी पकड़ से दूर है। एसपी ने बताया कि पूछताछ में प्रेमप्रसंग का मामला सामने आया है। रामसागर का अमरजीत की पुत्री से प्रेमप्रसंग चल रहा था। कई बार मना करने के बाद भी रामसागर नहीं माना।


 

 

इस पर अमरजीत ने पकड़े गए आरोपियों को रामसागर की हत्या करने के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। 21 सितंबर की देर शाम गुड्डू ने फोन कर रामसागर को बुलाया था। उसे फूलपुर गांव के निकट सरयू नदी के किनारे ले जाकर अमरजीत ने उस पर गंड़ासे से हमला कर दिया।  इसके बाद चारों ने मिलकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed