{"_id":"489d2e8bb3c6954382714cf1a551c365","slug":"three-injured-in-road-accidents-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में तीन जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में तीन जख्मी
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बेवाना थाना अंतर्गत हरखीपुर गांव निवासी मनोज कुमार (25) पुत्र राधेश्याम रविवार देर सायं बाइक से अकबरपुर जाते समय एक अन्य बाइक की टक्कर से घायल हो गया। मनोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत असनारा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (45) पुत्र श्यामबिहारी सोमवार सुबह बाइक से राजेसुल्तानपुर जाते समय पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अहिरौली बाजार निवासी प्रवीण गुप्ता (23) पुत्र सुभाष सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय पवित्र शिवबाबा के निकट पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन