फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Thief stolen five lakh rupees goods

दो घरों से पांच लाख का माल उड़ाया

Sat, 25 Feb 2017 10:17 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 25 Feb 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Thief stolen five lakh rupees goods
महरुआ थाना क्षेत्र के दो गांवों में चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब पांच लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पीड़ितों को इसकी जानकारी शनिवार सुबह हुई। उन्होंने घटना की तहरीर महरुआ थाने में दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर है।
विज्ञापन


महरुआ थाना क्षेत्र के आदमपुर तिंदौली में केदारनाथ यादव के घर चोर शुक्रवार रात पेड़ के सहारे से छत पर चढ़ गए। इसके बाद समूचे घर को खंगाल लिया। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को शनिवार सुबह हुई।
विज्ञापन


चोरी कर ले गए बाक्स गांव से कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त मिले। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने 32 हजार की नकदी समेत चांदी आधा किलो, सोने के जेवर सहित अन्य सामान उठा ले गए। इस घटना में पीड़ित को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के किशुनीपुर गांव में हुई। शुक्रवार रात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये का सामान पार कर दिया। गांव निवासी रामशिरोमणि पाठक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed