फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The teenager was raped, accused arrested

किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 14 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
The teenager was raped, accused arrested
रेप - फोटो : symbolic

परिवारीजनों के खेत में काम करने के दौरान घर में किशोरी को अकेला पाकर मुंहबोले चाचा ने दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़ा हुआ। बाद में घर पहुंचे परिवारीजनों को पीड़िता ने आपबीती सुनाई। इस पर परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देने के साथ केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।

विज्ञापन


पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। मामला जैतपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये पीड़िता के पिता ने बताया है कि गत दिवस वे सभी खेत में काम करने चले गए। उस समय घर पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री ही मौजूद थी।
विज्ञापन


इसी बीच नोनहर गांव निवासी हरिकेश (21) पुत्र जैतून जो किशोरी का मुंहबोला चाचा है, घर में घुस गया। वहां उसकी पुत्री को अकेला पाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर डारा-धमकाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवारीजनों या फिर पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग खड़ा हुआ। खेत से काम निपटाकर जब वे सभी घर पहुंचे तो किशोरी काफी डरी हुई मिली। काफी पूछने पर उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।


इस पर परिवारीजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ परमानंद राम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी हरिकेश के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed