{"_id":"589b60634f1c1bc15537a5c0","slug":"the-lovers-ate-toxic-substances-the-death-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने खाया विषाक्त पदार्थ, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल ने खाया विषाक्त पदार्थ, युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
जहर
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रपोज-डे पर साथ जीने, साथ मरने की कसम खाते हुए सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहरी गांव में एक प्रेमी युगल ने बुधवार शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया। गंभीर अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
बुधवार शाम लगभग पांच बजे सेहरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के बाहर स्थित गेहूं के खेत में एक युवक व युवती बेहोश पड़े मिले। जानकारी के अनुसार बुधवार शाम कुछ ग्रामीण घास काटने के लिए गांव के बाहर स्थित खेत की तरफ गए हुए थे। उन्हें वहां गेहूं के एक खेत में युवक व युवती बेहोशी की दशा में पड़े मिले। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। यह देख उनमें सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। युवक की पहचान उसी गांव निवासी उत्तम (17) पुत्र लक्ष्मण के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने ग्रामीणों की मदद से आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उत्तम को मृत घोषित कर दिया जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इस बीच पहुंचे एसओ शकुंतला उपाध्याय ने बताया कि गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। यदि तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर ग्रामीणों का कहना है कि युवक व युवती के बीच लंबे समय से प्रेमप्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी परिवारीजनों को हुई थी, तो उन्होंने उसका जमकर विरोध भी किया था। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया।