{"_id":"571e4d854f1c1bed50a9164a","slug":"the-fire-burned-50-houses-26-lakh-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 50 मकान जले, 26 लाख का हुआ नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग से 50 मकान जले, 26 लाख का हुआ नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
आग से जलता घर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धवरुआ ग्राम पंचायत के केवट का पुरवा में सोमवार को आग लगने से 50 परिवार तबाह हो गए। 29 परिवारों का कच्चा घर पूरी तरह जलाकर राख कर दिया, जबकि 20 अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है। आग की लपटें इतनी विकराल थी कि एक के बाद एक घर चपेट में आते गए। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग बुरी तरह झुलस गए। दोनों को सीएचसी जलालपुर भेजा गया।
इसके अलावा आधा दर्जन मवेशी की जलकर मौत हो गई। घटना में लगभग 25 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। उधर सूचना मिलने के बावजूद देर से पहुंची फायर बिग्रेड की टीम को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। वहीं जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बौरांव गांव में एक मकान में आग लगने से एक लाख का नुकसान हुआ है।
ग्राम पंचायत के केवट का पुरा गांव के अधिकांश ग्रामीण सोमवार दोपहर या तो खेतों में काम कर रहे थे या फिर किसी कार्य से बाहर निकले थे। इसी बीच अचानक गांव निवासी दयाराम के छप्परनुमा घर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख वहां मौजूद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन
हालांकि तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया। एक एक कर आग छप्परनुमा व खपैरलनुमा घर आग के दायरे में आते जा रहे थे। इस बीच सूचना मिलने पर एसओ मालीपुर ज्ञानेंद्र सिंह भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद करने में लगे रहेे।
इस बीच आग की सूचना फायरब्रिगेड को भी दी गई, लेकिन दो घंटे बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। लगभग दो घंटे के अथक प्रयास के बाद फायर टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 29 घरों की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी थी, जबकि 20 घरों को आंशिक नुकसान हुआ। आग बुझाने के चक्कर में तीन ग्रामीण मोहन (22) पुत्र रामकिशोर, अंकित (15) पुत्र रामजी व रग्घू (43) झुलस गए। इन्हें सीएचसी जलालपुर में भर्ती कराया गया।
इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक मवेशियों के जलकर मरने की खबर है। आग की घटना में लगभग 25 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ। उधर घटना के लगभग दो घंटे के बाद पहुंचे फायरकर्मियों को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि यदि समय पर टीम पहुंच जाती, तो इतने बड़े नुकसान को रोका जा सकता था।
वहीं जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बौरांव गांव में रविवार देरसायं लगी आग से एक ग्रामीण का घर जलकर खाक हो गया। इससे लगभग 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ। बताया जाता है कि बौरांव निवासी श्रीपति पाठक परिवार के साथ अपने कच्चे छप्परनुमा घर में रहते हैं। रविवार देरसायं अज्ञात कारणों से लगी आग से छप्पर जलने लगा। कुछ देर में ही आग ने कड़ा रुख अपना लिया। जब तक फायरब्रिगेड की टीम व ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। इसमें कपड़े व राशन आदि भी शामिल हैं। पीड़ित को कुल लगभग 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
महिलाओं का रो रोकर बुराहाल
घटना के बाद से बेघर हुए परिवारों की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है। जिन परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई है, उन परिवार की महिलाओं के बीच चीख पुकार सी मची है। अपना सब कुछ बर्बाद होते देख महिलाएं लगातार रो पीट रही हैं। उन्हें ढांढस बधाना कठिन हो रहा है। बालिकाओं व बच्चों की आंखों से भी बर्बादी का यह मंजर देख लगातार आंसू निकल रहे हैं।
इनकी पूरी गृहस्थी का सामान जलकर हुआ राख
दयाराम निषाद, रामचंदर, वीरेंद्र, शंकर, रघुनाथ, विश्वनाथ, सूर्यनरायन, मिश्रीलाल, चंद्रदेव, फूलपत्ती, नंदलाल, रामदौर, सीताराम, धर्मराज, राजाराम, रामलाल, उदयराज, बाबूलाल, रामधनी, गोपाल, गरीब, श्रीराम, रामकिशोर, बलिकरन, रामनिहोर, शर्मिला, रमाशंकर, साधू व अरविंद कुमार की पूरी गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा धर्मराज, बाबूराम, बनारसी, रग्घू, अच्छेलाल समेत 20 लोगों के घरों को आंशिक नुकसान हुआ है।
आग की चपेट में आकर चार महिलाएं झुलसीं
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चौबीस घंटे के अंदर आग की चपेट में आकर दो किशोरी समेत चार महिलाएं झुलस गईं। दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है। एक युवती की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासिनी अंजली (16) पुत्री भुल्लुर रविवार देर सायं खाना बना रही थी। तभी अचानक आग की लपटें उसके कपड़ों को पकड़ ली।
परिवारीजन आननफानन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां स्थिति गंभीर रहने पर चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बसखारी थाना क्षेत्र के मझवां निवासिनी खुशबू (18) पुत्री राजपत रविवार सायं खाना बनाते समय झुलस गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालीपुर थाना क्षेत्र के अकबालपुर गांव निवासिनी सुफिया खातून (20) पत्नी इरफान रविवार सायं ढिबरी की लौ से बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने बताया कि वह ढिबरी लेकर कमरे में जा रही थी।
अचानक ढिबरी उसके हाथ से छूटकर नीचे गिर गई। इससे केरोसिन उसके ऊपर आ गया और आग ने उसके कपड़े में पकड़ लिया। इसके चलते वह झुलस गई। उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं बेवाना थाना क्षेत्र के ककरहा निवासी गुंजना यादव (17) पुत्री बेलूराम सोमवार सुबह भोजन बनाते समय आग की चपेट में आकर झुलस गई। उसका भी उपचार चल रहा है।