{"_id":"49ee8417f1b9f0ada6dceff315bb9d94","slug":"the-death-of-couple-and-son-s-mystery-deepens-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती व बेटे की मौत का रहस्य गहराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपती व बेटे की मौत का रहस्य गहराया
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस इस मामले को विद्युत शार्टसर्किट मानकर चुप बैठ गई है, लेकिन आमतौर ज्यादातर लोग इसमें किसी साजिश की आशंका देख रहे हैं। इस बीच इस मामले में पुलिस की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं, क्योंकि पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा ने मामले की उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते दिनों शहजादपुर के पण्डाटोला मोहल्ले निवासी स्टेशनरी व्यवसाई राजेश तिवारी 42 वर्ष व उनकी पत्नी मंजू 38 वर्ष तथा युवा पुत्र आयुष 18 की रहस्यमय परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया था कि घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद थे।
विज्ञापन
रिश्तेदारों ने ही छत का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया था। इसके बाद पुलिस अंदर गई। पुलिस ने घटना को विद्युत शार्टसर्किट का परिणाम बताया था। तीनों शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि लगभग कंकाल ही शेष रह गया था।
विज्ञापन
पुलिस इस घटना को भले ही एक हादसा मानकर चल रही है, लेकिन नगर के अधिकांश लोग इसे आसानी से हजम नहीं कर पा रहे। नगर में हुई यह घटना लगातार बड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसमें कोई बड़ी साजिश की आशंका जता रहे हैं। दरअसल तीनों कंकाल एक छोटे से कमरे में पूरी तरह जल चुके बेड वाले अवशेष के बीच पड़े मिले थे।
सवाल यह खड़ा होता है कि जब घर में और भी कमरे थे, तो बालिग हो चुके पुत्र के पिता व मां के साथ सोने का औचित्य सामान्यत: समझ से परे है। लोग इस बात पर भी विश्वास नहीं कर पा रहे कि विद्युत शार्टसर्किट से पति, पत्नी व पुत्र इस तरह जल गए कि उनका कंकाल ही बचा, लेकिन इसके बावजूद घर में भीषण आग के लक्षण नहीं पाए गए।
तीनों के इस तरह जल जाने पर तो घर के सभी हिस्सों तक आग बुरी तरह फैल जानी चाहिए थी। साजिश की आशंका इसलिए भी है क्योंकि छत के जिस दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, उसे शातिर लोग छत पर चढ़कर बाहर से भी खोल व बंद कर सकते हैं।
इस बीच पुलिस के लिए मुश्किल खड़ी करने वाली बात यह कि अब प्रकरण में पण्डाटोला मोहल्ला की ही निवासिनी पद्भश्री अरुणिमा सिन्हा ने उच्चस्तरीय जांच की मांग कर दी है।
अरुणिमा ने कहा है कि जिस मामले में ज्यादातर लोग साजिश की आशंका देख रहे हैं, उस मामले में अंतिम संभावना की तलाश के लिए उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। कहा कि यदि ऐसा न हुआ, तो वे मामले में मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक से भी बात करेंगी।
उधर सीओ सिटी उदयसिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में विद्युत शार्टसर्किट का ही मामला सामने आया है। किसी अन्य ने कोई तहरीर या शिकायत भी नहीं की है।