{"_id":"56e847dd4f1c1b1d118b4c0a","slug":"tanda-incharge-of-aiim-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईआईएम का टांडा प्रभारी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एआईआईएम का टांडा प्रभारी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 15 Mar 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों टांडा के छज्जापुर में हुए उपद्रव व मारपीट के मामले में प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाना है। लंबे समय से टांडा कोतवाली में जमे कोतवाल ओपी यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि विवाद की जड़ माने जा रहे पिटाई के एक मामले में नामजद एआईआईएम के टांडा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी इरफान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि बीते दिनों टांडा नगर के छज्जापुर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में गुटीय संघर्ष का रूप ले लिया था। विवाद बढ़ने से पहले ही पुलिस प्रशासन ने मामले को संभाल लिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके चार लोगों को अब तक गिरफ्तार भी किया है।
छज्जापुर में हुए बवाल मामले में लापरवाही पाए जाने पर टांडा के कोतवाल ओपी यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वे लंबे समय से टांडा कोतवाली में तैनात थे। इस बीच पुलिस ने विवाद की जड़ माने जा रहे नौ मार्च की रात हुई बारातियों की पिटाई मामले में मुख्य आरोपी इरफान पठान को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इरफान ऑल इंडिया मजिलसे इत्तेहादुल मुस्लमीन संगठन का टांडा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी है। वह टांडा से पार्टी की तरफ से अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। वह पूर्व में टांडा के बहुचर्चित रामबाबू हत्याकांड में जेल जा चुका है, जबकि कई अन्य विवादों में उसका नाम सामने आता रहता है।
पुलिस ने मंगलवार को इरफान की गिरफ्तारी करने के साथ ही मामले में सेवन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट भी लगा दिया। इस बीच जिला मुख्यालय पर संगठन के पूर्वांचल प्रभारी अली अहमद व जिला अध्यक्ष जीशान हैदर ने प्रेसवार्ता कर पार्टी के विधानसभा प्रभारी को फर्जी मामले में फंसाए जाने का आरोप लगाया।