{"_id":"5cb0c405bdec221401278f96","slug":"student-was-beaten-after-coming-exam-admitted","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा देकर घर जा रहे छात्रों को घेरकर पीटा, भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा देकर घर जा रहे छात्रों को घेरकर पीटा, भर्ती
Fri, 12 Apr 2019 10:29 PM IST
रवि प्रकाश
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Published by: रवि प्रकाश
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:29 PM IST
घायल छात्र
- फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर। टांडा कोतवाली अंतर्गत भसड़ा गांव स्थित एक महाविद्यालय से बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देकर बाइक से शुक्रवार सुबह घर आ रहे चार छात्रों को आठ बाइक सवार बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से चारों छात्रों की जमकर पिटाई की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने 20 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं हो सकी है।
शुक्रवार पूर्वाह्न टांडा कोतवाली अंतर्गत भसड़ा गांव स्थित मां तिलेसरा महाविद्यालय से बीए तृतीय वर्ष की परीक्षा देकर सम्मनपुर थाना अंतर्गत कटघर कमाल निवासी सादिक अब्बास (22), मो. हैदर (20), मो. कासिम (22) व मो. यूसुफ (23) दो बाइक से घर जाने लगे। आरोप है कि जैसे ही वे सभी कॉलेज से कुछ आगे बढ़े, तो इसी बीच वहां पहले से मौजूद लगभग 20 युवकों ने उन्हें घेर लिया।
इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, हमलावरों ने लाठी डंडे से उनकी पिटाई शुरू कर दी। इससे मौके पर कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। चीख पुकार पर जब तक इर्दगिर्द के लोग घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए 8 बाइक से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
मारपीट में चारों को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित स्थानीय लोगों की मदद से कोतवाली टांडा पहुंचे। पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी रामलखन पटेल ने बताया कि घायलों के मेडिकल परीक्षण के बाद तहरीर के आधार पर 20 अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मारपीट के पीछे के कारण की स्पष्ट जानकारी नहीं है।
उधर घायल मोहम्मद हैदर ने बताया कि शुक्रवार को उनके कक्ष में एक छात्र को नकल करते कक्ष निरीक्षक ने पकड़ लिया था। इस पर उसे बाहर कर दिया। उसने देख लेने की बात कही। कहा कि संबंधित शिक्षक की चेहरा सादिक अब्बास से मिलता जुलता है। दोनों ने लगभग एक ही रंग की शर्ट भी पहन रखी थी। अनुमान लगाते हुए कहा कि शिक्षक समझकर ही उन लोगों ने सादिक की पिटाई शुरू कर दी। वे सब साथ में थे, इसलिए उन लोगों ने उनकी भी पिटाई की।