{"_id":"57224cba4f1c1b522ba91fe3","slug":"shot-and-killed-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली मारकर युवक की हत्या, बदमाश फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली मारकर युवक की हत्या, बदमाश फरार
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 28 Apr 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोली मारी
- फोटो : demo pic
थाना क्षेत्र के मल्लेपुर गांव के निकट गुरुवार देर शाम गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने घटना को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना के कारणों की कोई जानकारी पुलिस को नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
भीटी थाना क्षेत्र के पूरे दरबार निवासी बेचन सिंह (35) पुत्र धर्मराज गुरुवार देर शाम आठ बजे बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वे मल्लेपुर गांव स्थित चमरा का बाग पुल के निकट पहुंचे थे कि तभी वहां पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश भाग गए। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। खून से लथपथ बेचन सिंह को तत्काल भीटी सीएचसी पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चिकित्सकों के मुताबिक रात 8 बजकर 50 मिनट पर उसे अस्पताल लाया गया था। यहां लाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। गोली उसके चेहरे पर लगी है। इससे पता चलता है कि असलहे से कनपटी पर सटाकर गोली चलाई गई है।
इससे पहले एसओ भीटी अशोक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। सीओ भीटी सुधीर कुमार ने बताया कि गोली चलने से मौत हुई है। बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।