{"_id":"570be77f4f1c1be1474a6ae2","slug":"sending-people-abroad-forger-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला बंदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला बंदी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
forger
- फोटो : demo pic
विदेश भेजने के नाम पर युवक से लाखों रुपए ऐंठने वाले युवक को पीड़ित ने सोमवार को अपने साथियों के साथ जलालपुर स्टेट बैंक के निकट पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी युवक से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी आकाश मौर्य के मुताबिक उससे एक व्यक्ति ने सऊदी अरब भिजवाने के नाम पर एक लाख रुपए कुछ दिन पहले लिया था। लम्बा समय बीत गया, लेकिन न तो उसे सऊदी भिजवाया गया और न ही पैसा वापस दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पैसा मांगने पर आरोपी द्वारा हीलाहवाली की जा रही है। कई बार मिलने का प्रयास किया गया, लेकिन वह कतराता रहा। सोमवार को उसे सूचना मिली की आरोपी युवक जलालपुर में मौजूद है।
विज्ञापन
वह अपने साथियों के साथ मिलने पहुंचा तो वह उसे धोखा देकर भागना चाहा। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। एसओ एनके पाण्डेय ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।