फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Property dealer shot, death

प्राॅपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Thu, 29 Jun 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 29 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Property dealer shot, death
हत्या - फोटो : symbolic

अंबेडकर नगर निवासी प्रापर्टी डीलर को गोलियों से छलनी कर शव एक्सप्रेस-वे पर फेंक दिया गया। गुरुवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त की। मृतक के बेटे ने लाखों के लेनदेन के विवाद में फैजाबाद निवासी पार्टनर के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

विज्ञापन


बेटे का आरोप है कि मंगलवार को रुपये देने के बहाने पिता को लखनऊ बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की कार, रुपये और चेन-अंगूठी भी गायब हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के  प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर मटररिया गांव पुलिया के पास बुधवार की सुबह करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिला था। गले और सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी। हसनगंज थाना पुलिस ने आसपास जिलों के थानों और सोशल मीडिया पर घटना अपडेट की। अज्ञात शव और कपड़ों के आधार पर परिजनों को शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह अंबेडकर नगर से कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। लोगों ने शव की पहचान अंबेडकर नगर के थाना चचिकपुर के अहरौली कस्बा निवासी अर्जुन सिंह (45) पुत्र स्व. बृजकिशोर  सिंह के रूप में की। मृतक के बेटे अनुभव और उसके साथी चुनमुन जायसवाल ने बताया कि अर्जुन अंबेडकर नगर में प्रापर्टी डीलर का काम करता था।

करीब छह महीने से वह फैजाबाद जिले के गोसाईगंज निवासी विवेक सोनी के साथ मिलकर लखनऊ और फैजाबाद में जमीनों की खरीद-फरोख्त कर रहा था। बेटे अभिनव ने बताया कि उसके पिता को विवेक से 12 लाख रुपये लेने थे। इसे लेकर कई बार विवाद भी हो चुका था। मंगलवार को विवेक ने फोन किया और रुपये देने के लिए पिता को लखनऊ बुलाया।

अर्जुन अपनी सफारी कार से लखनऊ जाने की बात कहकर निकले थे। मंगलवार रात 11 बजे तक फोन पर बात हुई, इसके बाद फोन स्विच आफ हो गया। अभिनव के मुताबिक रात में घर न लौटने और मोबाइल बंद होने पर मां (मृतक की पत्नी) संगीता ने अहरौली थाने में सूचना दी।
 
बुधवार रात उन्नाव के अहसनगंज थानाक्षेत्र में शव मिलने की सूचना मिली तो आशंका के आधार पर यहां पहुंचे। पिता का शव देख अभिनव का बुराहाल रहा। देर शाम अभिनव ने हसनगंज थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष हनुमान प्रसाद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
मोबाइल पाने वाला किसान बना मददगार
अर्जुन का शव जहां मिला उससे कुछ ही दूर उसका मोबाइल फोन एक ग्रामीण को मिला था। घटना की जानकारी न होने से किसान ने फोन उठा लिया था। लगातार अर्जुन को फोन मिला रहे परिजनों की किसान से बात हुई तो उसने फोन आगरा-एक्सप्रेस-वे पर मिलने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और यहां पहुंचे।

हत्या में कम से कम तीन-चार लोग शामिल रहे
पुलिस को शक है कि हत्या में कम से कम तीन-चार लोग शामिल रहे हैं। पुलिस को शक है कि अर्जुन को पहले खाना खिलाया गया। इस दौरान शराब भी पिलाई गई। नशे में होने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद शव को गाड़ी में डालकर यहां लाकर फेंक दिया गया।

आय कर से बचाने को जमा कराई मोटी रकम
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि आय कर से बचाने के लिए अर्जुन ने विवेक सोनी के खाते में पहले 20 लाख, इसके बाद 7.50 लाख रुपये जमा किए थे। इनमें से कुछ रुपया विवेक ने लौटा दिया था। प्रापर्टी डीलिंग में जो लाभ हुआ उसका भी बंटवारा नहीं हुआ था। विवेक रुपये देने में लगातार टालमोटल कर रहा था। इसके बाद उसे बहाने से बुलाकर मौत के घाट उतार दिया।

आपराधिक छवि का था अर्जुन
अंबेडकरनगर। उन्नाव जिले के हसनगंज में अंबेडकरनगर के जिस प्रापर्टी डीलर अर्जुन का शव मिला है, वह दो दिन पहले अपने मित्र के साथ लखनऊ के लिए निकला था। अर्जुन गोसाईगंज के दोहरे हत्याकांड में भी शामिल रहा था। अहिरौली थाना क्षेत्र के चाचिकपुर निवासी अर्जुन सिंह (35) पुत्र बृजकिशोर दो दिन पूर्व घर से लखनऊ के लिए निकला था।

अपने मित्र के साथ उसने लखनऊ जाने की जानकारी दी थी। वह वापस नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताई। पुलिस के मुताबिक केस दर्ज करने की तैयारी शुरू की जाती कि तभी पता चला कि उसका शव उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे के किनारे मिला है।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिवारीजनों को सौंप दिया। परिवारीजनों ने प्रकरण में अहिरौली में ही अपहरण व हत्या का केस दर्ज किए जाने की मांग की है। इस बीच पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक अर्जुन आपराधिक छवि का था।


सीओ भीटी अमित ने बताया कि फैजाबाद के गोसाईगंज में पूर्व में हुए दोहरे हत्याकांड में वह आरोपी रहा है। अर्जुन का शव उन्नाव जिले में मिला है। हत्या का केस वहां दर्ज नहीं हुआ होगा तो यहां दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed