{"_id":"56febfb24f1c1bef42f00105","slug":"not-knowing-the-missing-man-s-raging-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का पता न चलने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का पता न चलने पर भड़के ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक का सुराग न लगने से नाराज भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भीटी तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। लगभग चार माह से लापता युवक का सुराग पुलिस द्वारा न लगा पाने को लेकर कार्यकर्ताओं ने भारी नाराजगी जाहिर की।
कहा कि पुलिस की उदासीनता के चलते युवक का पता नहीं लग सका है। परिवारीजन किसी अनहोनी का आशंका में परेशान हैं। वक्ताओं ने भीटी पुलिस से अविलंब युवक की तलाश कराने की मांग की। गौरतलब है कि 12 दिसंबर 2015 को भीटी थाना क्षेत्र के मदारभारी इटवा गांव निवासी झिनकू का पुत्र राजेंद्र वर्मा (22) लापता हो गया।
परिवारीजनों ने थाने में अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले में केस दर्ज कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन इसके बाद भी कोई युवक का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
परिवारीजन पुलिस से लगातार राजेंद्र की तलाश कराने की मांग करते चले आ रहे हैं लेकिन पुलिस ध्यान नहीं दे रही है। इस बीच शुक्रवार को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने दर्जनों कार्यकर्ताओं व परिवारीजनों के साथ तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
भीटी पुलिस पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए अविलंब राजेंद्र की तलाश सुनिश्चित कराने की मांग की। कहा कि युवक के परिवारीजन अनहोनी की आशंका में परेशान हो रहे हैं लेकिन पुलिस बेफिक्र बनी है।
वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही मामले में आवश्यक कार्रवाई न हुई तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर एसपी को मामले से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।