{"_id":"2b8c0301674c4fefc837080986e76d6b","slug":"miscreants-took-away-jewelery-worth-a-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने छीने एक लाख के जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने छीने एक लाख के जेवर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के सौदमा गांव निवासी मनोज अपनी पत्नी अलका को इलाज के लिए शनिवार सुबह अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां आए हुए थे। चिकित्सक को दिखाकर मनोज बाइक से अपनी पत्नी को लेकर वापस घर जाने लगा।
विज्ञापन
जब वे सभी मालीपुर थाना क्षेत्र के हाशिमपुर जिंदासपुर जंगल के निकट पहुंचे, तो इसी बीच पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करते हुए कुछ दूर आगे जाकर रोक लिया।
विज्ञापन
इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, एक बदमाश ने कट्टा मनोज से सटा दिया, जबकि दूसरे बदमाश ने बाइक के पीछे बैठी अलका के हाथ से सोने की दो अंगूठी व एक सोने की चेन छीन लिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
पीड़ित ने बाद में थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आवश्यक छानबीन की जा रही है।