{"_id":"57e2cfc34f1c1bff44a83cf7","slug":"mafia-khan-mubarak-surrender-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया खान मुबारक ने कोर्ट में किया सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माफिया खान मुबारक ने कोर्ट में किया सरेंडर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 21 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
sdf
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनुद्दीन हत्याकांड के मामले में जमानत वापस करवाकर माफिया खान मुबारक ने बुधवार को अपर जनपद न्यायाधीश के कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके पीछे हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस की ओर से लगातार की जा रही छापेमारी को मुख्य वजह माना जा रहा है।
जिले के हंसवर थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए शेरू हत्याकांड के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया था। वारदात को गैंगवार का परिणाम मानते हुए पुलिस ने हरसम्हार निवासी माफिया सरगना खान मुबारक तथा शेरू हत्याकांड में नामजद बसपा नेता जुरगाम के अलावा दोनों पक्ष के तमाम गुर्गों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की थी।
कारण यह था कि शेरू हत्याकांड से पहले बसपा नेता जुरगाम के पुत्र व उनके ड्राइवर पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें खान मुबारक व अन्य नामजद हुए थे। इसके बाद शेरू नामक जिस युवक की हत्या हुई वह खान मुबारक का सहयोगी माना जाता था।
विज्ञापन
खास बात यह रही कि कई चक्र में हुई छापेमारी का नेतृत्व एएसपी राहुलराज ने किया। उनके साथ टांडा सीओ व कई थानों की फोर्स भी रही। पुलिस के सख्त रुख को देखते हुए बदमाशों में एनकाउंटर की आशंका भी बढ़ गई थी।
इस बीच बुधवार को माफिया खान मुबारक ने अपर जनपद न्यायाधीश मृदुल कुमार मिश्र की कोर्ट में हत्या के एक मामले में जमानत वापस करवाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पूर्व में ही हंसवर थाना क्षेत्र में हुए ईंट भट्ठा व्यवसाई ऐनुद्दीन हत्याकांड के मामले में उसे जमानत मिल गई थी।
इसी केस में जमानत कटवाकर सरेंडर करने की बात को लेकर जिले में दिनभर चर्चा होती रही। अपर पुलिस अधीक्षक राहुल राज ने खान मुबारक की ओर से आत्मसमर्पण करने की पुष्टि की है। कहा कि पुलिस अब आगे की कार्रवाई सुनिश्चित कर उसे रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
माफिया खान मुबारक ने अपर जिला जज तृतीय मृदुल कुमार मिश्र को प्रार्थनापत्र देकर पेशी के दौरान जेल से न्यायालय लाने व वापस ले जाने के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए जाने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में उसने कहा है कि अंडर वर्ल्ड डान दाउद इब्राहिम, पूर्व मंत्री लालजी वर्मा व बसपा नेता जुरगाम मेंहदी से उसकी रंजिश चल रही है।
ऐसे में उसके ऊपर कभी भी हमला हो सकता है। न्यायाधीश ने इस पर जेल अधीक्षक को कार्रवाई को कहा है।माफिया खान मुबारक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक दिन पहले मंगलवार को इलाहाबाद में सरेंडर करने की झूठी कहानी रची।
उसके गुर्गों ने मंगलवार शाम कुछ लोगों को फोन कर बताया कि इलाहाबाद के अबू ओसामा हत्याकांड के मामले में जमानत कटवाकर खान मुबारक ने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह खबर सामने आने के बाद देर रात तक जिले में पुलिस व मीडिया कर्मियों के बीच वार्ता का दौर चलता रहा। विभिन्न स्तरों पर पुष्टि का प्रयास किया गया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पायी।